अर्धनारीश्वर वेश में कोर्ट पहुंचा अपहरण का आरोपित 

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

 

 

अर्धनारीश्वर वेश में कोर्ट पहुंचा अपहरण का आरोपित 

 

 

 

 

 

आगर मालवा: आधे शरीर पर पेंट-शर्ट और आधे शरीर पर साड़ी ब्लाउज पहने इस शख्स को देख कोर्ट में हर कोई हैरान रह गया. इस शख्स ने अपने बेटे के साथ कोर्ट में ऐसे ही अर्धनारीश्वर रूप में सरेंडर किया. इस शख्स का नाम मनोज बामनिया है और इस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. इस शख्स पर अपने ही बच्चे के अपहरण का आरोप है.

 

16 मार्च 2025 को मनोज की पत्नी ने कोतवाली थाने में मनोज के खिलाफ उसके ढाई वर्षीय बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस तभी से इस शख्स को तलाश कर रही थी. देखते ही देखते जिला कोर्ट परिसर में भीड़ जुट गई और मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस से मामले का राज खुला।

 

16 मार्च 2025 को हुआ था अपहरण

बता दें कि 16 मार्च 2025 की सुबह ढाई साल का बच्चा अपनी मौसी के साथ मंदिर जा रहा था. तभी बोलेरो में सवार होकर लगभग 5 बदमाश आए और उसको उसकी मौसी के हाथ से लेकर फरार हो गए. इस दौरान बच्चे की मौसी की बदमाशों से झूमा झटकी भी हुई. हालांकि बदमाशों की संख्या ज्यादा होने के चलते वह भागने में कामयाब रहे. इस मामले मे बच्चे की मां ने आगर कोतवाली थाने में बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी.

 

 

फैशन डिजाइनर मनोज का अर्धनारीश्वर रूप 

मनोज पर अपने ही बेटे के अपरहण का आरोप

 

 

आगर मालवा के नरवर गांव का निवासी मनोज बामनिया है. कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि “16 मार्च 2025 को मनोज की पत्नी ने अपने बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. सोमवार 23 जून को कोर्ट परिसर में मनोज अपने बेटे को लेकर खुद हाजिर हुआ. एसपी विनोद कुमार सिंह ने मनोज पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था. आगर मालवा में ही मनोज का ससुराल है और ससुराल से ही बेटे को अपहरण करने का मनोज पर आरोप है. न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर मनोज से पूछताछ की जा रही है.”

 

फैशन डिजाइनर मनोज का अर्धनारीश्वर रूप

मनोज बामनिया ने पुलिस को बताया कि वो फैशन डिजाइनर है. मनोज ने पुलिस से अपना दर्द साझा करते हुए यह भी कहा कि बच्चों को सिर्फ मां ही पाल सकती है, लोग ऐसा मानते हैं लेकिन एक पिता में भी ममता होती है. मैंने अपने बेटे की हर तरह से देखभाल की है और ममता दिखाने के लिए ढाई साल के बेटे के लिए यह रूप धारण किया. यह धारणा गलत है कि एक पिता भी बच्चे की परवरिश एक मां से भी अच्छे तरीके से कर सकता है. इसलिए उसने यह अर्धनारीश्वर रूप रखा है.

 

3 माह तक पुलिस को छकाया

बता दें की मनोज एक बार पहले भी बच्चे का अपहरण कर चुका है, तब पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था. दोबारा मनोज ने बच्चे का 16 मार्च को अपहरण किया था. पुलिस अपहरण के दिन से ही मनोज और बच्चे की तलाश मे जुटी हुई थी लेकिन पुलिस को दोनों को लेकर कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था. मनोज ने बताया की वह इन 3 महीनों मे सूरत और मुंबई में अपने साथ बच्चे के साथ था.

 

बहन के गोद से ढाई साल के बच्चे का अपहरण, एक साल पहले भी हुआ था अपहरण

शिवाय के किडनैपर्स का शॉर्ट एनकाउंटर, मुरैना पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश

‘कोर्ट में चल रहा है घरेलू हिंसा का केस’

थाना कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि “आरोपी मनोज और उसकी पत्नी का बीते 2 सालों से घरेलू हिंसा दहेज प्रताड़ना का केस न्यायालय में चल रहा है. उसकी पत्नी के अनुसार कोर्ट ने बच्चे की सुपुर्दगी मां को दी थी. आरोपी पिता मनोज बार-बार बच्चे को अपने पास रखने की जिद करता था. 16 मार्च को उसकी बहन बच्चे को लेकर मंदिर जा रही थी तभी बोलोरो गाड़ी से आए बदमाशों ने बच्चे को छीना और फरार हो गए.”

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि