श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची संस्कृति साहित्य कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची संस्कृति साहित्य कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट।

• कहा श्री बदरीनाथ धाम सहित मंदिर श्रृंखलाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर।

                           बदरीनाथ धाम: 7 नवंबर। संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री) मधु भट्ट ने बीते बुधवार देर शाम श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये।

राज्य मंत्री मधु भट्ट सड़क मार्ग से कल जोशीमठ पहु़ची तथा देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंची मंदिर में दर्शन किये पूजा-अर्चना संपन्न की एवं लोक मंगल की कामना की। मंदिर में दर्शन के पश्चात प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने संस्कृति कला उपाध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर संस्कृति साहित्य कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम सहित उत्तराखंड के चारधाम एवं मंदिर श्रृंखलायें हमारी संस्कृति तथा आस्था की धरोहरें है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति के प्रचार – प्रसार विकास के लिए कार्य कर रही है लोक संस्कृति के साथ लोक साहित्य तथा स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तराखंड लोक संस्कृति, लोक कला तथा लोक साहित्य से समृद्ध है प्रदेश सरकार लोक कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए भी प्रतिबद्ध है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि साहित्य संस्कृति -कला परिषद उपाध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप, राजेंद्र चौहान, संतोष तिवारी,अजय सती,अनसूया नौटियाल अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, दिनेश भट्ट, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 15 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।