अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम।

Spread the love

 

संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार। 

 

 

 

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम।

कानड़ : शनिवार की सुबह कानड़ नगर के वार्ड क्रमांक 14 सती मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राहुल पिता महेश गोस्वामी के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ हि निवास करता था।

 

दरवाजा खोलते ही परिजनों के उड़े होश

 

घटना शनिवार सुबह लगभग 7 बजे की है, जब परिजनों ने राहुल के कमरे का दरवाज़ा खटखटाया। भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जब दरवाज़ा खोला गया, तो राहुल का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिजनों की चीखें निकल पड़ीं। पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। राहुल का शव परिजनों ने पंके से रस्सी काट कर निचे उतारा।

 

सूचना मिलते ही कानड़ थाना प्रभारी आर.के. दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का पंचनामा कार्रवाई की,तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया।

 

 

पारिवारिक कलह बन सकती है कारण -थाना प्रभारी आर.के. दांगी ने बताया कि राहुल की पत्नी इन दिनों मायके में रह रही हे, और दोनों के बीच विगत दिनों आपसी विवाद भी हुवा था ऐसी जानकरी लगी हे।

मृतक के मोबाइल व कमरे की तलाशी ली गई है। फिल हाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

 

मोहल्लेवासियों ने जताया दुख

राहुल हमेशा नम्रता से बात करता था, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कल रात तक वह बिल्कुल सामान्य था। उसकी मृत्यु से मोहल्ले में शोक की लहर है।

 

पुलिस जांच जारी

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिवार की ओर से कोई संदेह या शिकायत आती है, तो मामले में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि