पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं। इसके बावजूद भी राबड़ी ने सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला किया और कहा, “वो तो खुद बोरिंग रोड पर लड़कियों को छेड़ता था. हम गाली देने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन बीजेपी के लोग सदन में परिवार को गाली दे रहे हैं.” साथ ही कहा कि सत्ता पक्ष के लोग चाहते ही नहीं है कि सदन की कार्यवाही चले।
बता दे कि बिहार में SIR के मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, “हम निश्चित रूप से विरोध करेंगे क्योंकि यह बिहार के लोगों के बारे में है। उन 4 करोड़ लोगों का क्या जो राज्य से बाहर चले गए हैं? हम 5 दिनों से विधानसभा को घेरे हुए हैं। राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए। तेजस्वी यादव को मारने के 4 प्रयास किए गए और उनकी जान को खतरा है। भाजपा और जेडी(यू) साजिश कर रहे हैं।






