उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः सचिव जिला प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार दिनांक 09/11/24को राजा आनन्द सिंह राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में “उत्तराखंड दिवस” के सुअवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक था “मेरे सपनों का भारत” । जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें महक भोज प्रथम, ज्योति भट्ट द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका में कमला बिष्ट व प्रतिभा वर्मा रहीं।
इस अवसर पर वहां पर अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत व विद्यालय स्टाफ आदि मौजूद रहे।








