ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
20 नवंबर तक होगा बूथ समिति का गठन।
अल्मोड़ाः भाजपा नगर मंडल की संगठनात्मक चुनाव को लेकर गीता भवन नंदा देवी में एक दिनी कार्यशाला हुई।
मंडल संगठन के चुनाव प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आगामी 20 नवंबर तक नगर मंडल के प्रत्येक बूथ में, बूथ समिति का गठन किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बूथ में 11सदस्यों की बूथ समिति बनेगी।
जिसमें अधिकतम तीन महिला सहित अन्य वर्ग प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां पर नगर के सात शक्ति केन्द्रों के केन्द्र सहयोगी चुने गए जो विभिन्न बूथों पर जाकर समिति के गठन में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर वहां धर्मेन्द्र बिष्ट,रवि रौतेला, ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, अमित शाह, अर्जुन बिष्ट, किरन पंत, बीना नयाल, मनोज वर्मा,अजय वर्मा,जगत तिवारी आदि लोग मौजूद थे।








