ब्यूरो मध्य प्रदेशः शिवदत्त डोंगरे।
हम फाउंडेशन भारत का स्थापना दिवस मनाया गया।
नर्मदा नगर : 11 नवंबर को हम फाउंडेशन भारत के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नर्मदा नगर बालक छात्रावास में रहने वाले बच्चों के साथ नर्मदा नगर शाखा द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास के अधीक्षक श्री राजकुमार रायकवार तथा जेपी मंदिर के पंडित जी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर शिवदत्त डोंगरे ने हम फाउंडेशन की भावी योजनाओं के क्रियांवरण में छात्रावास के बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा सशस्त्र बलों में जाने की इच्छुक बच्चों को जरूरी मार्गदर्शन देने का प्रस्ताव रखा । आशीष जायसवाल ने आगामी बाल दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच में प्रतिभागी बनने के लिए तथा आगामी खेलो मध्य प्रदेश के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । अध्यक्ष अखिलेश सेन ने हम फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर हम फाउंडेशन भारत के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की । कमलेश मसातकर ने हम फाउंडेशन के कार्यों पर प्रकाश डाला । छात्रावास अधीक्षक श्री राजकुमार रायकवार ने हम फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में स्वयं तथा छात्रावास के बच्चों की सहभागिता के लिए अपनी सहमति प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन शिवदत्त डोंगरे ने किया, आभार आशीष जायसवाल ने माना।








