संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
सुविधा कहीं असुविधा न बन जाए…
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत है, ताकि भविष्य में अधिक सुविधाएं मिल सकें।
खबर प्रकाशन के बाद उज्जैन से पहुंचे अधिकारी।
एनओसी बिना ढहा दिया जर्जर भवन, निर्माण रुका टिल्लर कॉलोनी में स्वास्थ्य केंद्र पर उठे सवाल।
‘सीएचसी नहीं, हमें चाहिए पीएचसी’।
कानड़ः टिल्लर कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का मामला जनचर्चा का विषय बन गया है। विभाग ने बिना एनओसी जर्जर भवन तोड़ना शुरू किया तो अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत है, ताकि भविष्य में अधिक सुविधाएं मिल सकें।
खबर छपने के बाद उज्जैन से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दबे पांव पहुंचे और मौका मुआयना किया।
पूर्व उपाध्यक्ष दरबारसिंह आर्य सहित कई लोगों ने बताया कि चुनाव के दौरान नेताओं ने पीएचसी को सीएचसी बनाने का वादा किया था, लेकिन विभाग करोड़ों की इमारत खड़ी करने में जुटा है। मरीजों और परिजनों को अब जांच और उपचार के लिए अलग-अलग भवनों के चक्कर काटने पड़ेंगे।
फिलहाल, विभागीय अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया है। इस संबंध में चर्चा की कोशिश की लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष दरबारसिंह आर्य, एसजे हुसैन, गुमानसिंह और प्रहलादसिंह समेत कई लोगों ने बताया कि नगर में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तब्दील करने की मांग हो रही है। चुनाव के समय नेताओं ने इस मांग को जायज ठहराते हुए जल्द मंजूरी का आश्वासन दिया था।
इसके बावजूद विभाग ने करोड़ों की लागत से नया पीएचसी भवन स्वीकृत कर दिया और बिना एनओसी निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया। लोगों का कहना है कि बेहतर इमारत में पहले से संचालित पीएचसी के ऊपर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत लाखों रुपए खर्च कर पब्लिक हेल्थ यूनिट भी बनाई जा चुकी है। अब नई बिल्डिंग टिल्लर कॉलोनी में खड़ी होने के बाद मरीजों और परिजनों को उपचार और जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा। मतलब मरीज इलाज के लिए एक भवन तक जाएंगे और जांच कराने के लिए फिर पुराने भवन लौटना पड़ेगा। ऐसे में परेशानी बढ़ेगी।






