सर्जियो गोर को ट्रंप ने बनाया भारत में अमेरिका का नया राजदूत

Spread the love

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक करीबी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भारत के लिए अपने नए राजदूत का एलान किया है। ट्रंप ने इसके लिए सर्जियो गोर को चुना है।

दरअसल, सर्जियो वर्तमान राजदूत एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे। अभी तक की जानकारी के अनुसार, गोर फिलहाल व्हाइट हाउस के डायरेक्टर ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल के पद पर कार्यरत थे। अब वह एक नई जिम्मेदारी निभाएंगे। सर्जियो गोर डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते हैं। गोर का नाम पिछले कुछ समय में विवादों से भी जुड़ा रहा है।

बता दें कि सर्जियो गोर की उम्र महज 39 साल है। वह भारत में अनेरिका के अगले राजदूत होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोर का जन्म अज्बेकिस्तान ते ताशकंद में हुआ था। साल 1999 में गोर का पूरा परिवार शिफ्ट हो गया था। सर्जिया गोर ने लॉज एंजिलिस में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था।

ग्रेजुएशन के दौरान रही राजनीति में दिलचस्पी

बता दें कि जब सर्जियो गोर जब ग्रेजुएशन में थे, उसी समय से राजनीति में उनकी दिलचस्पी रही। शुरुआत के समय में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ज्वाइन की इसके साथ उन्होंने कई अमेरिकी सांसदों के साथ काम किया। इसके कारण उन्हें नई पहचान मिलनी शुरू हो गई। बाद में वह रिपब्लिकन के प्रवक्ता के रूप में जाने जाने लगे। साल 2020 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप ने प्रचार की शरुआत की, उसी समय उनकी मुलाकात ट्रंप से हुई। इस दौरान वह कैपेनिंग का एक बड़ा चेहरा बन गए।

ट्रंप के सबसे भरोसेमंद लोगों में एक हैं गोर

माना जाता है कि सर्जियो गोर फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और भरोसेमंद शख्स में से एक हैं। यही वजह है कि उन्हें भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्पेशल एनवॉय फॉर साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स की जिम्मेदारी भी उन्हें देने की तैयारी है। जिससे वह भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत एशिया में रणनीतिक के तौर पर काम कर सकते हैं।

विवादों से रहा है पुराना नाता

सर्जियो गोर का नाम पिछले कुछ समय में विवादों से भी जुड़ा रहा है। इससे पहले गोर पर कई प्रकार के गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। उनके ऊपर रूसी जासूस का भी आरोप लगा, जिसको लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उन्हें सांप तक कहा था। इतना ही नहीं सर्जियो गोर पर अपने जन्मस्थान को लेकर गलत जानकारी साझा करने का भी आरोप लगा।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)