ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
गोंडाः थाना वजीरगंज क्षेत्र में साधन सहकारी समिति पर मनचाही बोरी यूरिया के लिए सिफारिश लानी होगी वरना एक भी बोरी खाद मिलना मुश्किल है। ये आरोप 5 घंटे लाइन में लगने के बाद बिना खाद के लौटे किसानों ने लगाया। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे खाद वितरित की जाने कि सूचना दी गई थी। जबकि सुबह 9 बजे से ही खाद वितरण किया गया। और सौ से अधिक किसानों की पर्ची पहले से ही खारिज की जा चुकी थी।खाद लेने पहुँचे श्याम सुंदर पांडेय, रमेश पांडेय, निजामुद्दीन, रामप्रताप यादव, शिवकरन यादव, हरिराम, संजय पांडेय, बद्रीनाथ मिश्र, सदानंद, देवता प्रसाद पाण्डेय, शिव प्रसाद यादव, गया प्रसाद, बड़कऊ बुधई शिवरंग, आत्म सिंह आदि ने बताया कि वे यूरिया लेने समिति गए थे। सचिव राधेश्याम प्रजापति मौके पर नहीं थे। सोनू सिंह यूरिया वितरण कर रहे थे। वितरण के दौरान सिफारिश लाने वालों को 10 से 20 बोरी यूरिया दी गयी वहीं 5 घंटे लाइन में लगने के बाद तमाम किसान बिना खाद के मायूश लौटने को विवश रहे। किसानों का यह आरोप भी रह कि सचिव राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि वे धानेपुर में यूरिया वितरण करा रहे थे। सोनू सिंह समित के खाद विक्रेता हैं जिन्हें वितरण की जिम्मेदारी दी गयी थी। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वामी नाथ सिंह ने कहा कि खाद वितरण की सूचना थी मैंने कहा भी था कि पुलिस बल की मौजूदगी में खाद वितरण किया जाएगा। परन्तु निश्चित समय से पूर्व खाद का वितरण किया जाने लगा जिसके चलते समिति तक नही गया। 10 बजे चौकी पुलिस रजनीश यादव ने बताया कि हमें 10 का समय मिला था जो मैं मौजूद हूं। अब यहां पहले ही खाद वितरण हो चुका है। मैं क्या कर सकता हूं। इस सम्बन्ध में सचिव राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि आधार कार्ड व खतौनी के बिना किसी को भी खाद नहीं
दिए जाने का निर्देश है फिर भी वितरण रजिस्टर की जांच की जाएगी।






