ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डेय।

गोंडा वजीरगंजः क्षेत्र के कोंडर स्थित पतंजलि जन्मभूमि पर एक पेड़ मां के नाम सेवा पखवाडा अभियान के तहत वनविभाग द्वारा सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के साथ विधायक व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रेमनारायन पांडेय, प्रभात वर्मा व अजय सिंह ने पहुँच कर महर्षि पतंजलि के विकास को लेकर हर सम्भव सहयोग की घोषणा की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कोंडर झील को टिकरी व आरगा पार्वती रामसर साइट से जोड़ा जाएगा। अयोध्या के निकट होने कारण यहां पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। जनप्रतिनिधियों व शासन के सयुंक्त प्रयास से जहां क्षेत्र का नाम जिले में अग्रणी होगा वहीं क्षेत्र के लोग अर्थिकरूप से मजबूत होंगे। विश्वविद्यालय के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है। विश्वविद्यालय बनने से यहां की प्राचीन पद्धति शोध, इलाज को नया आयाम मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 21जून को पूरा विश्व योगदिवस के रूप में मनाता है।बरसात के चलते पौधरोपण का कार्यक्रम सांकेतिक रहा। इसके पहले डीएफओ गौरव गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा, रेंजर अभिषेक सिंह प्रधान विपिन सिंह, सर्वदमन सिंह, पवन सिंह, हनुमान दुबे,रवि दुवे, चंद्रप्रकाश तिवारी, रामचंदर प्रजापति, सत्यप्रकाश तिवारी, दीपक सिंह, आशीष दूबे आदि उपस्थित रहे।
18×12 के टेंट से पूरी की गई कार्यक्रम की औपचारिकता
एक पेड़ मां के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में माननीयों की भीड़ के लिए वनविभाग ने 18*12 का एक टेंट लगाकर कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की गयी। कार्यक्रम के दौरान हो रह बरसात से बचने के लिए लोग पेड़ों व मंदिर के छज्जे के नीचे दुबकने को मौजूद रहे।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष की गैरमौजूदगी चर्चा का बिषय बनी रही।छोटे छोटे कार्यक्रमों में मौजूद रहने वाले पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह भी कार्यक्रम से दूर रहे।






