“पानी में डूबती जनता, गाली में डूबी राजनीति”

Spread the love

 

ब्यूरो मध्य प्रदेशः प्रेरणा गौतम।

 

 

 

“पानी में डूबती जनता, गाली में डूबी राजनीति”

 

 

 

देश पानी-पानी है। सड़कों पर नाव चलाने का वक्त आ गया है, गली-मोहल्लों में बच्चे तैरना सीख रहे हैं और घरों में लोग बाल्टी से पानी निकालते-निकालते बूढ़े हो रहे हैं। ये नजारा देखकर विकास चीख-चीखकर कह रहा है

 

          “लो, मैं आ गया हूँ तुम्हारे सामने! मुझे पहचान, मैं हूँ विकास वरना कल मेरी तलाश में मशालें लेकर घूमते रहोगे।” और तब मैं विकास से विनाश में परिवर्तित हो जाऊंगा?

 

लेकिन जनता की किस्मत देखिए जहां उसकी आँखों के सामने घर, दुकानें और जिंदगियाँ बह रही हैं, वहीं सत्ता के गलियारों में महान मुद्दा ये है कि किसने किसकी माँ को गाली दी।

वाह रे लोकतंत्र! देश डूब रहा है और हमारे नेता गाली की नौका पर बहस चला रहे हैं।

 

जनता पूछना चाहती है ?

 

“साहब, अगर माँ को गाली देना ही राष्ट्रीय मुद्दा है, तो फिर इन नालियों को किसने गाली दी, जो सालों से साफ होने का नाम नहीं लेतीं? इन टूटी सड़कों को किसने गाली दी, जो हर बारिश में तालाब बन जाती हैं? और इस बेहाल आम आदमी को किसने गाली दी, जिसे विकास का झुनझुना दिखाकर वोट लिया गया?”

 

अब जरा मीडिया की तरफ देखिए—

देश के पहाड़ी इलाक़ों में लोग चीख-चीखकर मदद माँग रहे हैं। कहीं घर पहाड़ के साथ ढह रहे हैं, कहीं लोग अपने ही आँगन में दफ़न हो रहे हैं। ज़िंदगियाँ मलबे में दबकर आख़िरी सांस गिन रही हैं।

लेकिन देश के चौथे स्तंभ की दुकानों में सबसे ज़्यादा भीड़ उस “गाली” पर है, जो एक नेता ने दूसरे को दी।

 

टीवी स्क्रीन पर जलजमाव की जगह गाली का रिप्ले चल रहा है। एंकर ऐसी उत्तेजना में चीख रहे हैं जैसे देश की सीमाओं पर युद्ध हो रहा हो,पर असल में युद्ध तो जनता अपने घर में पानी से लड़ रही है।

मीडिया जनता की तकलीफ़ नहीं दिखाता, क्योंकि उसमें टीआरपी नहीं है। टीआरपी है नेताओं की चीख, गाली का मसाला और जनता की भावनाओं का तमाशा में, ऐसे में कौन मौका हाथ से जाने दे?

 

असलियत ये है कि जनता की तकलीफ़ का कोई खरीदार नहीं। सत्ता को बस इतना करना है अराजकता फैला दो, लोगों को गाली-बहस में उलझा दो, और मीडिया उसे ऐसे परोसे जैसे यही असली मुद्दा हो। ये देश का विकास नही,विनाश है। शायद बोलना था विनाश होगा गलती से बोल दिया गया विकास होगा, जनता ने ही लगता है गलत सुन्न लिया है।

 

नेताओं को शायद पता भी नहीं कि देश के शहर अब स्मार्ट सिटी से ज्यादा स्विमिंग पूल सिटी बनते जा रहे हैं। फर्क बस इतना है कि पूल में लोग मज़े से कूदते हैं और इन सड़कों पर लोग मजबूरी से तैरते हैं। क्योंकि उनकी कोई सुनने वाला नही है,और न ही उन बेजुबान जानवरों की इनके पक्ष में तो कभी न्याय हुआ ही नहीं

और मीडिया?

 

वह बस यह बताने में लगा है कि किसने गाली दी और किसने ज्यादा जोर से सुनी।

 

लगता है कि इस देश में अब नालों की सफाई से ज्यादा जरूरी नेताओं की जबान और मीडिया की दुकानों की सफाई हो गई है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि