ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250906Ix5tHXsy/ZSBy5uJ0
फिरोजपुरः बाढ़ से प्रभावित गाँवों का हाल जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की पूरी टीम जिसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और उनके साथ पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल शामिल थे वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों का दर्द समझा। भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर भी तीखे हमले किए।
भूपेश बघेल ने कहा कि यह जो बाढ़ आई है, वह केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी और लापरवाही की वजह से आई है। अगर समय रहते पहले ही डैमों से पानी छोड़ा जाता तो यह स्थिति नहीं बनती। इसलिए केंद्र और पंजाब सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तक पंजाब सरकार यह भी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाई है कि कितने पशुओं की मौत हुई, कितने लोगों की मौत हुई, कितने घरों को नुकसान पहुँचा और कितनी फसल डूबी। भूपेश बघेल ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एनआरआई से गुहार लगा रहे हैं कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की सरकार है, सरकार बताए कि खुद क्या मदद कर रही है। सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए, न कि उनसे मदद माँगनी चाहिए।
वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि यह पूरी नालायकी राज्य सरकार की है।
विओ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने भी कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से ही यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि वे इस कठिन घड़ी में लोगों के साथ खड़े हैं। लोगों के लिए राशन, खाना-पीना, पशुओं के लिए चारा और अलग-अलग सुविधाएँ पहुँचाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से लगी हुई है और किसी भी चीज़ की कमी नहीं आने दी जाएगी।
बाइटः भूपेश बघेल इंचार्ज पंजाब कांग्रेस
बाइटः प्रताप बजावा
बाइटः अमरिंदर राजा वार्डिंग







