ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नगर निगम चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, दावेदारी की मंशा रखने वाले लोग करने लगे हैं जनसंपर्क।
अल्मोड़ाः निकाय चुनाव की तिथि और आरक्षण की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से जुड़े संभावित दावेदारों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है।
कुछ घर घर जाकर जनसंपर्क में जुटने लगे हैं तो कुछ दावा करने लगे हैं कि हर समस्या का समाधान केवल वो ही कर सकते हैं।साथ ही टिकट पाने के लिए वे दिल्ली और देहरादून में भी अपनी अपनी गोटियां फिट करने में जुट गए हैं।
अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद यहां पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। नेताओं की पहली लड़ाई तो टिकट पाने की है। इसके लिए संभावित दावेदार अपने अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनाने लग गए हैं।
दो राजनीतिक बड़ी पार्टियों के नेताओं की सुगबुगाहट तेज हो गई है।हर कोई अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुट गया है।









