ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250927esrQhrbO
फिरोजपुर ए.एन.टी.एफ. (एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स) की टीम ने दो नशा तस्करों को काबू किया।
ये तस्कर सरहद पार से हेरोइन की खेप मंगवाते थे।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 4 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद की।
बताया गया कि सतलुज में आई बाढ़ की आड़ में ये तस्कर पाकिस्तान बैठे नशा तस्करों से हेरोइन की सप्लाई मंगवा रहे थे।
पुलिस अब इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाशने में जुटी हुई है। यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले कितनी हेरोइन मंगवाई जा चुकी है और आगे कहां सप्लाई की जानी थी। जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ए एन टी एस के ए आई जी सोहन लाल ने दी जानकारी
एंकरः फिरोजपुर ए.एन.टी.एफ. को नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 4 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एन.टी.एफ. के ए.आई.जी. सोहल लाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सतलुज नदी के किनारे आई बाढ़ की आड़ में नशा तस्कर सक्रिय हो गए हैं और पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई जा रही है। गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 4 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पाकिस्तान में बैठे कौन-कौन से तस्करों से खेप मंगवाई जा रही थी और आगे इसकी सप्लाई किन-किन जगहों पर होनी थी। जांच जारी है ताकि इस पूरी नशे की चेन को तोड़ा जा सके।
बाइटः ए एन टी एस के ए आई जी सोहन लाल ने दी जानकारी






