“एक फ़ितूर” अक्टूबर में होगा विमोचित
भोपालः राजधानी भोपाल के चर्चित और निर्भीक पत्रकार राजेन्द्र सिंह जादौन का नाम आज पत्रकारिता की सच्ची आवाज के रूप में जाना जाता है। उनकी कलम ने हमेशा जनता के सवालों को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाया है।
सच के पक्ष में डटे रहने और निडर लेखन के कारण वे प्रदेश की पत्रकारिता में एक सशक्त पहचान बना चुके हैं।
सत्ता के सामने निर्भीकता से बोलने वाले जादौन की लेखनी से कई बार भ्रष्टाचार के किले हिले हैं। वे उन पत्रकारों में गिने जाते हैं जो सिर्फ़ समाचार नहीं लिखते, बल्कि शब्दों से समाज में चेतना जगाते हैं।
युवा पत्रकारों के लिए वे निरंतर प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
अब जादौन अपने अनुभवों, संवेदनाओं और व्यंग्य की तीखी धार को एक साहित्यिक रूप में लेकर आ रहे हैं। उनका काव्य एवं व्यंग्य संकलन “एक फ़ितूर” आगामी अक्टूबर माह में विमोचित होगा।
यह संकलन उनके भीतर के रचनाकार की अभिव्यक्ति है एक ऐसी आवाज़ जो सत्ताओं से टकराती है, समाज के अंतर्विरोधों को उजागर करती है और आमजन की पीड़ा को शब्द देती है।
“एक फ़ितूर” में कवि ने जीवन, संघर्ष, व्यवस्था और मानवीय रिश्तों को गहराई से परखा है। हर कविता, हर व्यंग्य, अपने समय से सवाल करता है और पाठक को भीतर तक झकझोरता है।
राजेन्द्र सिंह जादौन का कहना है
> “पत्रकारिता मेरे लिए कर्म है और लेखन मेरा धर्म। शब्द जब सच्चाई से मिलते हैं, तो वे केवल लिखे नहीं जाते वे बोलते हैं।”
साहित्यिक जगत और पत्रकारिता दोनों ही क्षेत्रों में इस कृति का इंतज़ार किया जा रहा है। समीक्षकों का मानना है कि
“एक फ़ितूर” न केवल एक पुस्तक है, बल्कि एक विचारधारा है जो बताती है कि सच्चा पत्रकार कभी झुकता नहीं, बल्कि अपने शब्दों से युग बदल देता है।






