चमत्कारी देवता बौखनाग की जात्रा।

Spread the love

ब्यूरो उत्तरकाशीः सुरेश चंद रमोला। 

चमत्कारी देवता बौखनाग की जात्रा।

                       सुरम्य वादियों के बीच दस हजार फीट की उंचाई पर गंगा-यमुना घाटियों के मध्य हर तीसरे वर्ष आयोजित होने वाले बौख मेले की तैयारियां दोनों घाटियों में शुरू हो चुकी है। ग्रामीणों ने घरों पर नागराजा की हरियाली डालकर अपने आराध्य की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।

न्याय के देवता बौख नागराजा का मेला इसी माह ग्यारह प्रतिष्ठा को होना है और इसी साल राजकीय मेला घोषित होने से दोनों घाटियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। एक ओर जहां प्रशासन मेले की तैयारियों में जुट गया है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण भी भक्ति भाव के साथ देव सेवा कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता द्रवेश विजल्वाण ने बताया कि गंगा वैली में मंजगांव, वाण, ग्यूनोटी, गेंवला और नगल के ग्रामीण दस गते को सिलक्यारा टनल के पास एकत्रित होकर देव डोली की रात भर स्तुति करेंगे। इसी दिन सुप्रसिद्ध गायक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण भी सांस्कृतिक संध्या के साथ लोगों का मनोरंजन करेंगे और अगले दिन क्षेत्र के लोग देव पालकी के साथ बौख मेले के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमोहन पंवार ने कहा कि यमुना वैली से कपनौल, भाटिया, सहित दर्जन भर गांव के लोग 10 गते की सांय मुराल्टु में देव डोली के साथ विश्राम करेंगे और भक्ति भाव के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे वै भी अगले रोज बौखधाम को प्रस्थान करेंगे। बताते चलें कि बौखनाग ने पिछले साल सिलक्यारा टनल में अपनी शक्ति दिखाकर 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल कर अपना चमत्कार दिखाया था।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि