सदाबहार गीतों भरा दीपावली मिलन समारोह

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

सदाबहार गीतों भरा दीपावली मिलन समारोह

 

वीणा म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर का आयोजन

 

          बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः वीणा म्यूजिकल ग्रुप, बिलासपुर द्वारा चंद्रकांता कॉलोनी में “सदाबहार गीतों भरी शाम — दीपावली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के लगभग 25 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में तालियों की गूंज से वातावरण सुरमयी हो उठा।

 

मुख्य अतिथि के रूप में गया प्रसाद साहू (कवि, लेखक, गीतकार, गायक एवं कई छत्तीसगढ़ी एल्बमों के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता) उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील दत्त मिश्रा (प्रसिद्ध फिल्म राइटर, डायरेक्टर एवं एक्टर) तथा विशिष्ट अतिथि मुन्ना श्रीवास (सभापति नगर पालिका तखतपुर) शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजक नीलम धुर्वे ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

 

कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

 

कार्यक्रम में सतीश पांडेय, टी. आर. ध्रुव, शीतल सिदार, शकील खान, अरविंद कोन्हेर, सतेंद्र सोनकर, सीता गुप्ता, रानो पसेरिया, गया प्रसाद साहू “रतनपुरिहा”, रणजीत सिंह, मुन्ना श्रीवास, अधिकारी जी, रविंद्र, नीलम धुर्वे, अभय करमाकर, दीपक मिश्रा, बब्लू शर्मा, सागर मिश्रा, चंद्रशेखर राव सहित सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शक कलाकारों की गायिकी से मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए।

 

उपस्थित सभी कलाकारों ने उनके प्रयासों और आतिथ्य की भरपूर सराहना की। अंत में नीलम धुर्वे ने सभी गायक-गायिकाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा “संगीत के माध्यम से एक-दूसरे को जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।”

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)