आज भी जारी है सत्ता की सियासत में परिवारवाद

Spread the love

 

कुमार कृष्णन 

 

 

 

आज भी जारी है सत्ता की सियासत में परिवारवाद

 

 

बिहार में सत्ता की सियासत में परिवारवाद का खेल जारी है। प्रदेश की कई पार्टियों ने अपने सगे संबंधियों को ही चुनावी मैदान में उतारा है। लगभग हर जिले में किसी न किसी बड़े सियासी घराने के बेटे, बेटी, दामाद, बहू या पत्नी चुनावी अखाड़े में हैं। गायघाट से गया, रोहतास से औरंगाबाद और समस्तीपुर से लेकर मुजफ्फरपुर तक, टिकट बंटवारे में पारिवारिक समीकरण देखे जा सकते हैं।

बीजेपी, जेडीयू, राजद और रालोमो ने अपने परिवार वालों पर ही भरोसा जताया। किसी सांसद की पत्नी मैदान में हैं तो कहीं पूर्व मंत्री के बेटे को टिकट मिला। कहीं, दामाद से उम्मीदें हैं तो कहीं बहू और समधिन को प्रचारक बनाया। सारण के गरखा से चिराग ने अपने भांजे सीमांत मृणाल को मैदान में उतारा है। जिससे साफ होता है कि बिहार की राजनीति में वंशवाद सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति बन चुकी है। नेताओं के घरों से निकली नई पीढ़ी अब अपनी सियासी पहचान गढ़ने को तैयार है।

गया की दस सीटों में चार हम (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ) को मिलीं हैं। इन सभी पर जीतनराम मांझी ने परिवार या रिश्तेदारों को उतारा है। टिकारी से डॉ. अनिल कुमार और अतरी से उनके भतीजे रोमित कुमार उम्मीदवार हैं। बाराचट्टी से ज्योति देवी मांझी (समधिन) और इमामगंज से दीपा मांझी (पतोहु) मैदान में हैं। उधर, चेरिया बरियारपुर में जदयू ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के बेटे अभिषेक आनंद को टिकट दिया, जबकि राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के बेटे सुशील सिंह कुशवाहा को उतारा।

गायघाट से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह की मां वीणा देवी वैशाली से सांसद हैं‌। पिता जदयू के एमएलसी हैं।उनके अलावा सकरा में जदयू विधायक अशोक चौधरी के बेटे आदित्य कुमार चुनावी मैदान में हैं। मीनापुर से जदयू ने पूर्व मंत्री दिनेश प्रसाद सिंह के बेटे अजय कुशवाहा को टिकट दिया। कुढ़नी से बबलू कुशवाहा ससुर बसावन भगत (पूर्व मंत्री) की परंपरा आगे बढ़ा रहे हैं। साहेबगंज में राजद ने पूर्व मंत्री राम विचार राय के दामाद पृथ्वीनाथ राय को उम्मीदवार बनाया। बरूराज से वीआईपी के ई. राकेश राय चुनाव मैदान में हैं, पिता शशि राय पांच बार विधायक रह चुके हैं।

सासाराम से स्नेहलता (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी) रालोमो प्रत्याशी हैं। दिनारा से आलोक सिंह (मंत्री संतोष सिंह के भाई) मैदान में हैं। औरंगाबाद से गोपाल सिंह के पुत्र त्रिविक्रम नारायण सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। करगहर में संतोष मिश्रा (पूर्व मंत्री गिरीश नारायण के पुत्र) कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं।नवीनगर से जदयू ने चेतन आनंद (आनंद मोहन और लवली आनंद के पुत्र) को मैदान में उतारा है।

तरारी-बक्सर इलाके में पांडेय परिवार का क्षेत्र में प्रभाव है। तरारी से भाजपा विधायक विशाल प्रशांत (पूर्व जदयू विधायक सुनील पांडेय के पुत्र) फिर मैदान में हैं। उनके चाचा हुलास पांडेय बक्सर की ब्रह्मपुर सीट से लोजपा (आर) के प्रत्याशी हैं। शाहपुर से राकेश रंजन (दिवंगत भाजपा उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा के पुत्र) भाजपा प्रत्याशी हैं। जगदीशपुर से राम विष्णु सिंह लोहिया के बेटे किशोर कुणाल को टिकट मिला है।

आधिकारिक वेबसाइटों, चुनावी हलफनामों और भारत के चुनाव आयोग की रिपोर्टों के आंकड़ों से पता चला है कि सभी राजनीतिक दल प्रथम परिवारों के प्रभाव में हैं। देश भर के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आश्चर्य की बात नहीं है कि कांग्रेस, अपनी सिकुड़ती चुनावी उपस्थिति के बावजूद, इस सूची में शीर्ष पर है जिसके 33.25% सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य राजनीतिक परिवारों से आते हैं। भारतीय जनता पार्टी, जो स्पष्ट रूप से एक अलग संगठन है, अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ कदमताल मिला रही है। इसके 2,078 विधायकों में से, अनुमानित 18.62% वंशवादी हैं। यह भी चौंकाने वाली बात है कि जब राज्य विधानसभाओं या संसद में एक से अधिक सदस्यों वाले परिवारों की बात आती है, तो भाजपा नंबर एक स्थान पर है भाजपा के सहयोगी दलों में, तेलुगू देशम पार्टी के 163 विधायकों में से 51 विधायक वंशवादी हैं, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) के 81 विधायकों में से 28 वंशवादी हैं। यह परिवार द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, जो राष्ट्रीय विपक्ष के कुछ घटक हैं, में भी फैसले लेता है।

लोकतंत्र में, रिश्तेदारों को राजनीतिक उत्तराधिकार का अधिकार देने से रोकने वाला कोई नियम नहीं है। लेकिन यह परंपरा कई कारणों से लोकतंत्र की भावना के प्रतिकूल है। उदाहरण के लिए, लोकतंत्र के गहराने से आदर्श रूप से राजनीतिक दलों की पहुँच आम लोगों के लिए अधिक सुलभ होनी चाहिए। हालाँकि, इस समय एक विपरीत समीकरण प्रचलित है – जो योग्यता के सिद्धांत के लिए हानिकारक है – जिसमें एक राजनीतिक दल ऐसे पारिवारिक पूंजीहीन लोगों पर भरोसा करने के बजाय नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति वफ़ादार रहना पसंद करता है। यह पार्टियों को नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार करने से भी रोकता है। इस कमी के गंभीर परिणाम होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक नेता का निधन या अयोग्यता आंतरिक पारिवारिक कलह की संभावना को बढ़ा सकता है, जिससे दलबदल या यहाँ तक कि एक राजनीतिक इकाई का विघटन भी हो सकता है। राजनीतिक संस्थाओं पर परिवार की पकड़ के कारण सामूहिक असंतोष के संकेत मिल रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जिसमें नेतृत्व क्षमता हो वो आगे आएं और राजनीति में वंशवाद की कोई जगह नहीं। देश की आजादी के इतने वर्षों बाद भी परिवारवाद की जड़ें मजबूत और गहरी होती चली गईं है। लोहिया का नाम लेनेवालों दलों ने तो लोहिया का अनुसरण ही नहीं किया। किसी एक एक दल की बात नहीं कांग्रेस पर सवाल खड़े करने वाली बीजेपी भी इससे अछूती नहीं। अलग-अलग जातियों और पिछड़े लोगों के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियां भी विरासत परिवार को ही सौंपते हैं।

                 (नया अध्याय, देहरादून)

                 (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि