प्रभारी सम्पादक (मध्यप्रदेश) राजेंद्र सिंह जादौन।
उत्तराखंड की मिट्टी जितने सहज, और हिमालय की चोटियों जितने स्थिर-सत्य के प्रहरी मेरे खोजी पत्रकार मित्र और “नया अध्याय” के सम्मानित संपादक श्री दिनेश प्रकाश बहुगुणा जी को देहरादून में एक फितूर सप्रेम भेंट की।
यह सिर्फ एक किताब नहीं,
बल्कि मेरी भावनाओं का वह अध्याय है जिसमें पत्रकारिता की निष्ठा,। साहित्य की गरिमान और शब्दों की ईमानदारी एक साथ धड़कते हैं। दिनेश प्रकाश बहुगुणा जी उन चुनिंदा लोगों में हैं जिनकी कलम केवल खबरें नहीं लिखती वह धूल में दबा सच निकालकर समाज के सामने रख देती है। उनकी लेखनी पहाड़ की तरह कठोर भी है और झरने की तरह निर्मल भी जहाँ खोजी पत्रकारिता एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक तप है।
इसलिए एक फितूर उन्हें भेंट करना मेरे लिए सम्मान का क्षण था मानो शब्दों ने अपने सच्चे पहरेदार को अपना प्रणाम सौंप दिया हो।







