ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती चन्द्र कल्याणी राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव में 22 वर्षों बाद कल से गाये जाने वाले दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो के गायन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती चन्द्र कल्याणी राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव में 22 वर्षों बाद कल से गाये जाने वाले दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो के गायन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 22 वर्षों बाद गाये जाने वाले भगवती नन्दा के जागरो के गायन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा धियाणियो व प्रवासियों के रासी गाँव की ओर रूख करने से रासी गाँव सहित मदमहेश्वर घाटी में रौनक लौटने लगी है। ग्राम पंचायत द्वारा भगवती नन्दा के दो दिवसीय पौराणिक जागरो के सफल गायन व परम्परा का निर्विघ्न सम्पादन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर ग्रामीणों को जिम्मेदारियां दी गयी है। जानकारी देते हुए राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार को रात्रि 8 बजे से भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो का शुभारंभ होगा तथा रात्रि भर पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा के जन्म से लेकर हिमालय भ्रमण का समस्त वृतान्त किया जायेगा तथा बुधवार को सुबह 8 बजे पौराणिक जागरो का समापन होगा। पूर्व शिक्षाविद भगवती भटट् ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे 11 बजे तक भगवती नन्दा की मूर्तियां खेत – खलिहानों में नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद देगी तथा ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर मनौती मांगेंगे तथा उसके बाद भगवती नन्दा की मूर्तियों को पूजा स्थल पर विसर्जित किया जायेगा।

प्रधान कुन्ती नेगी ने बताया कि भगवती नन्दा की मूर्तियों को विसर्जित करने के बाद सामूहिक भोज की परम्परा युगों पूर्व की है। बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत ने बताया कि मुख्य जागर गायक पूर्ण सिंह पंवार व शिवराज पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान पौराणिक जागरो के माध्यम से किया जायेगा। वन पंचायत सरपंच कुवर सिंह रावत ने बताया कि दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो के गायन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। क्षेपस बलवीर भटट् ,प्रधान उनियाणा महावीर सिंह पंवार, जीतपाल सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता देवी, जसपाल सिंह पंवार, इन्द्र सिंह पंवार, बिक्रम सिंह पंवार, विक्रम सिंह रावत, रणजीत रावत, रवीन्द्र भटट् ने दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागर गायन में आम जनमानस से सहभागिता का आवाहन किया है।

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views