सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
”चौखट पर सिसकती जिंदगी: कुंठित संवेदनाओं की त्रासदी!” – सुश्री सरोज कंसारी।
————————————–
(नया अध्याय, देहरादून)
मानवता ही सर्वोच्च धर्म है, क्योंकि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। अधिक गंभीर तथा संवेदनशील मुद्दा है! वर्तमान की इस विडंबनापूर्ण वेला में, जीवन का ताना-बाना बिखर चुका है; सर्वत्र आर्थिक दुष्चक्र का हाहाकार है, जहाँ मनुष्य अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संघर्षरत है। आज अधिकतर लोगों की कहानी कुछ इस प्रकार है – भूखे पेट, जर्जर मकान, महंगाई, कर्ज़ का बोझ और रोज़ी-रोटी के लिए दर-दर भटकता इंसान। चाहे अमीर हो, गरीब हो या सामान्य वर्ग का व्यक्ति—मेहनत के बिना किसी का काम नहीं चलता। घर-परिवार यूँ ही नहीं चलते, सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिन-रात एक करना पड़ता है, तब कहीं जाकर जीवन सुचारू रूप से चल पाता है। लेकिन कहानी केवल यहीं खत्म नहीं हो जाती। ये तो बस शुरुआत है, क्योंकि इसके आगे और भी अनकहे दर्द हैं, अंतहीन आवश्यकताएँ हैं। जीवन की गाड़ी को सुचारू रूप से चलाने के लिए विवाह, पढ़ाई, नौकरी, बिजली बिल, विभिन्न प्रकार के टैक्स और ईंधन जैसे अनगिनत खर्चों की पूर्ति करना आवश्यक है — और ये सब हर किसी की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं।
समय बदल गया है और अपने विकास के लिए हर कोई चिंतित रहता है। जहाँ कुछ लोग जी-तोड़ मेहनत करके परिवार के हर सदस्य की जरूरतें पूरी कर पाने में सक्षम हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो केवल दो वक्त की रोटी ही बमुश्किल जुटा पाते हैं। और ज़रा सोचिए। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो अक्सर भूखे ही सो जाते हैं। यह वर्तमान समाज का एक कठोर यथार्थ है। चिंतन करें। आज के समय में शिक्षा कितनी आवश्यक है। लेकिन, गरीबी व आभाव के कारण आज भी मानव समुदाय का अधिकांश हिस्सा वंचित है। इससे। प्राथमिक ज़रुरत के बाद कोई भी मनुष्य विकास के पथ पर अग्रसर होने की सोच सकते हैं। ज़रुरत पूरी करते भागते-दौड़ते कैसे भी ज़िन्दगी का बसर करते हैं। सबकी चाह होती है जीवन की दौड़ में वो भी आगे हो,सपने, आशाएँ पूरी हों। आर्थिक समृद्धि के बिना किसी भी सपनों को साकार कर पाना संभव नहीं। हर कोई खुद की परवाह किए बिना लगातार कार्य करते हैं। थकान से भरे मन और शरीर को लेकर कल्पनाओं के भंवर में जिंदगी घुमड़ती रहती है। जब जज़्बा होता है। किसी लक्ष्य को पूरा कर लेने का तो कई लोग अपनी नींद, चैन और आराम की भी चिंता नहीं करते हैं। लेकिन, इंसान मशीन नहीं, एक क्षमता होती है किसी भी कार्य को कर पाने की क्षमता से अधिक होने पर शरीर रूपी मशीन के पूर्जे भी जवाब दे देते हैं और काम करना बंद कर देते हैं। पाने की जुनून में जब हम अनवरत लगे हैं। भागदौड़ में तो पता नहीं चलता समय पर भोजन ,विश्राम और नींद न होने पर शरीर में कई रोग घर कर लेते हैं। ज़रा सोचिए! हम सभी की आज सबसे बड़ी आवश्यकता क्या हैं? जिसके बिना सब अधूरा हैं, इस संसार के सारे सुख-सुविधा संपत्ति बेकार हैं। अगर सहज रूप से भी देखें तो दुनियां के सारे काम इस तन से होते हैं, स्वस्थ मस्तिष्क से होते हैं। यदि ये शरीर ही रोग ग्रस्त हो गए हैं तो बाक़ी बातें पीछे छूट जाती हैं। आप चल फ़िर नहीं सकते, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। बिस्तर पर हैं और आपके ठीक होने की कोई गुंजाईश ही नहीं उस स्थिति में आप क्या परिवार, समाज या राष्ट्र के बारे में चिंतन कर सकते हैं,और करेंगे भी तो कैसे? पहले मन में यहीं आएगा पहले आप पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे…निरोगी काया हो। जिससे समर्थ होकर सही मानसिकता से इस तन का उपयोग अन्य सेवा में समर्पित कर सकेंगे। जीवन-भर भागते हैं हम औरो के पीछे, जब आप रोग से ग्रस्त हो जाते हैं। दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं जब तक जमा पूंजी है। घर-परिवार के लोग भी ईलाज कराते हैं। समाप्त होने पर कर्ज लेते हैं। तब भी नहीं होते तो थक- हारकर भगवान भरोसे आपको छोड़ने पर विवश होकर, छोड़ देते हैं। क्योंकि उनके पास भी कोई विकल्प नहीं होता आप सोच सकते हैं ! कितना जरुरी होता हैं स्वस्थ शरीर जिसका ध्यान हमें रखना चाहिए। लेकिन, समय व रोग बताकर नहीं आते अचानक कभी कुछ भी हो सकता है। कितना भी जतन करें। शरीर की आंतरिक संरचना तथा सामान्य लक्षणों का ज्ञान न होने के कारण, अनेक गंभीर बीमारियाँ अंदर ही अंदर बढ़ जाती हैं। जब तक कोई स्पष्ट तकलीफ होती है और डॉक्टर से परामर्श लिया जाता है, तब तक अक्सर बहुत देर हो चुकी होती है। बढ़ी हुई बीमारी के इलाज का खर्च लाखों-करोड़ों में होता है, जिससे मरीज और परिवार सदमे में आ जाते हैं। इस दौरान आर्थिक जुगाड़, अस्पतालों के चक्कर, ऑक्सीजन या खून की व्यवस्था, और विशेषज्ञ डॉक्टरों की खोज में पूरा परिवार बेहाल हो जाता है। अस्पताल में भर्ती होने पर, अनिश्चितता तथा भारी-भरकम खर्च की चिंता दिल की धड़कनें बढ़ा देती है। इस स्थिति से लगभग हर वर्ग गुजरता है। यहाँ तक कि अमीर परिवारों को भी कभी-कभी अपनी संपत्ति बेचनी पड़ती है। कई गंभीर बीमारियों का इलाज केवल बड़े शहरों के विशिष्ट अस्पतालों में ही संभव है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। अंततः, हर किसी की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं होती कि वे इस भारी-भरकम बोझ को आसानी से उठा सकें, और मजबूत स्थिति वालों को भी मानसिक तथा शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। आईए, हम सभी विचार करेंगे। जो जीवन के सबसे अहम पहलू हैं…जो दुनिया की हर कार्य से सबसे महत्त्वपूर्ण पायदान पर है। इसलिए एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक को उपलब्ध होनी चाहिए की मरीज को या मरीज के परिवार वालो को जानकारी के आभाव में ज्यादा भटकना न पड़ेगा…किसी भी प्रकार की बीमारी हो, उसके ईलाज के स्थान और विशेषज्ञ डॉक्टर की जानकारी सर्वसुलभ होन चाहिए। शासन और समस्त नागरिक को किसी अन्य विषय पर बहस और चिंतन की अपेक्षा स्वास्थ्य पर ज्यादा चर्चा करनी चाहिए। छोटी बीमारी से लेकर, ज़्यादा गंभीर बीमारी तक के इलाज कम खर्च में और बेहतर ढंग से होते रहने चाहिए। जो सुविधा और देखभाल प्राइवेट अस्पतालों में मिलती है, वही सेवाभाव और देखभाल सरकारी अस्पतालों में भी हो, जिससे आम नागरिक प्राइवेट अस्पतालों के महंगे खर्चों से बच पाएँगे।
आज अधिकांश मौतें मरीजों के सही इलाज के अभाव में होती हैं। कहने को तो हम कह देते हैं कि, “आयुष्मान भारत योजना” का लाभ हर किसी को मिल रहा है, जो अखबारों में बड़े-बड़े अक्षरों में प्रमुखता से छपता है। हकीकत यह है कि जितना होता नहीं, उतना दिखावा करने में आज लोग माहिर हैं। वे किसे धोखा दे रहे हैं? शायद शासन को दिखाने के लिए, अपना पद बचाने और सम्मान के लिए। आज भी स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहद दयनीय है। जिन सरकारी अस्पतालों को आयुष्मान योजना में इलाज का अधिकार मिला है, उनमें अधिकतर केवल अपनी जेब भर रहे हैं। कई मरीज आज भी इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें सही समय पर इलाज, जानकारी और डॉक्टर नहीं मिलते। यदि शासकीय अस्पतालों में गंभीरता से जाँच हो, तो कई ऐसे सबूत मिल जाएंगे जिन्हें सुनकर और देखकर मन पीड़ा से भर जाएगा। शासन द्वारा दी गई यह सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का लाभ आज भी गरीबों तक पूरी तरह नहीं पहुँच पाया है। सेवाभाव, देखभाल सरकारी में हो, जिससे प्राइवेट हॉस्पिटल के महंगे खर्चे से आम नागरिक बच पाऐंगे। अधिकांश मृत्यु आज मरीजों के सही ईलाज के आभाव में होती है। कहने को तो हम कह देते हैं। आयुष्मान भारत योजना अखबार में बड़े-बड़े अक्षरों मेबस, वाहवाही लेने में आज लोग आगे हैं लेकिन ठोस करवाही कोई नहीं कर पाते। कई बार मरीज के परिजन को सही ईलाज न मिलने पर भी किससे शिकायत करना है कहां जाना इसके आभाव में चुप रह जाते हैं ? कई बार डॉक्टरों के खिलाफ कोई सबूत न मिलने से वे कुछ नही कर पाते हैं। मानवता की सेवा की शपथ लेने वाले डॉक्टर जब अपने स्वार्थ के लिए मरीज की जिदंगी से खिलावड़ करती है तो यह सबसे बड़ा अपराध है। जैसे एक कमज़ोर छात्र को पढ़ने लिखने के योग्य बनाने के शिक्षक के पास कई विकल्प होते है वैसे ही डॉक्टर के पास भी मरीजों के पूरी देखभाल सही ईलाज के कई विकल्प होने चाहिए। जबकि, हॉस्पिटल, मरीजों का मंदिर है डॉक्टर भगवान जिस पर विश्वास होता है। एक शासकीय हॉस्पिटल में हर तरह की सुविधाएं होनी चाहिए हर समय डॉक्टर हो। क्योंकि बीमार होने का कोई समय नहीं होता फिर भी आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कई जगह ऐसे है जहां शाम पांच बजे के बाद सन्नाटा हो जाता है, जो दुखद बात है। जरूरत के हिसाब से अधिक मात्रा में सुबह दोपहर और रात में भी डॉक्टर होना चाहिए। लेकिन नहीं है जिसकी चिंता नहीं किसी को। आप गौर करेंगे। तो पता चलेगा कई गंभीर बीमारी का इस योजना में लाभ नहीं मिलता और ईलाज होता भी है तो कई प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। फ़िर भी जैसे होनी चाहिए वैसे, सुविधा और हॉस्पिटल इस योजना में नहीं मिल पाती है। शासकीय हॉस्पिटल में ईलाज तो होता है इसमें शक नहीं। लेकिन गरीबी का मंजर यहां बहुत दुखदाई है। ठूस-ठूस कर भरे होते हैं मरीज। शासकीय हॉस्पिटल की संख्या कम मरीजों की संख्या ज्यादा डॉक्टर, नर्स चाहकर भी इतनी अधिक संख्या में एक साथ मरीज को सही ढ़ंग देखभाल व ईलाज कर पाने में असफल होते हैं। आज सबसे चिंतन का विषय हैं तो स्वास्थ्य सुविधा पर। जिसमें समय पर आसानी से मरीज को आवश्यक जांच, मशीन हर बीमारी की दवाई बेड चार्ज, ऑक्सिजन, ब्लड और बड़ी बीमारी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर आसानी से शासकीय हॉस्पिटल में मिले ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। जो सर्वसुलभ हो उसके खर्च आम जनता के बजट के अनुकूल हो। भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक गंभीर चिंता का विषय है। यह महत्वपूर्ण है कि जिन मुद्दों का सीधा संबंध नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन से है, उन पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट आवंटन को बढ़ाना एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है ताकि बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार किया जा सके। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए, सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाना तथा मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन करना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही तय करना और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। एक लक्ष्य यह होना चाहिए कि भारत के हर नागरिक को अच्छी तथा सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें, ताकि इलाज के अभाव में किसी को परेशानी न हो। नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देना एक स्वस्थ तथा मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है। इस दिशा में सामूहिक प्रयास तथा जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साधुवाद!
जयतु भारतम्।
मानवता सर्वोपरि।
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक
सादर!







