संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
वार्ड क्रमांक 2 पार्षद विजय लक्ष्मी राजेश माली एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का साल श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
कानड़ :- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का तेजी से कार्य किया जा रहा है जिसके तहत एस आईआर फॉर्म को बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तेजी से कार्य कर रहे हैं कानड़ नगर के बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पूरी जिम्मेदारी से कार्य को निभा रहे हैं नगर की वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद विजयलक्ष्मी माली राजेश माली व जिला उपाध्यक्ष द्वारा SIR कार्य में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कानड़ नगर के BLO मुंह मीठा करा कर एवं केसरिया दुपट्टा पहन कर उनका स्वागत सम्मान किया गया इसी क्रम में चुनाव आयोग के निर्देश विशेष गहन पुर्न निरीक्षण किया जा रहा है इस कार्य को बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तेजी से कार्य कर रहे हैं इसी तत्परता में एस आईआर का सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाने पर बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भगवा दुपट्टे का सालश्रीफल बैठ कर स्वागत सम्मान किया गया
इस अवसर पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद आगर जिला उपाध्यक्ष नीलम शर्मा प्रखंड अध्यक्ष लखन गुर्जर एवं वरिष्ठ समाज के बंधु उपस्थित रहे ओर उनके प्रति जो कार्य किया जा रहा है निष्ठा हेतु आभार व्यक्त किया।







