सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
“भयमुक्त हो संग्राम जारी रखें, अमर आत्मा के शाश्वत सत्य को हृदय में बसाएँ, – सुश्री सरोज कंसारी।
—————————————-
“वर्तमान तथा भविष्य: कालचक्र की एक मीमांसा” : जब हम ‘आज’ की कसौटी पर ‘कल’ के अनुभवों को तौलने बैठते हैं, तो यह सुनिश्चित है कि हम विस्मृति के उन अथाह लम्हों में गहरे डूब जाएँगे। उस स्मृति-सागर से बाहर निकलना फिर शायद असंभव-सा हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने अस्तित्व को सुखद स्मृतियों के उजाले व दुखद आघातों के अँधेरे में जीता है। इस द्वंद्व में, वर्तमान की कठोर व तीव्र गति वाली वास्तविकता हमें भीतर तक विचलित कर देती है। यह कैसी ‘तरक्की’ है? यह कैसा ‘विकास’ है? और यह कैसी ‘आधुनिकता’ की परिभाषा है? जिसकी चकाचौंध भरी छाँव में हृदय का दम घुटता प्रतीत होता है, जहाँ जीवन की सहजता कहीं खो गई है। इस विरोधाभास को निश्चित रूप से अधिक मानवीय और संतुलित बनाया जा सकता है, इसे सुधारा जा सकता है—ताकि प्रगति की दौड़ में हम अपनी आत्मा की शांति न खो दें। जहां इतनी ऊंचाई है कि कोई अपने दूर तक दिखाई नहीं देते हैं। जिन्दगी के हर दौर का अपना एक अलग ही मजा होता है। जिसे हम जीना चाहते हैं…बदलते रिश्ते, लोग और माहौल। समय बहुत अजीब होता है। जिसे समझने में! उसमें ढलने में समय लगता है। लेकिन, तरक्की की सीढ़ी चढ़ना आवश्यक है। क्योंकी, यदि स्थिर हो गए तो सारी सृष्टि की गति ही रुक जाएगी इसलिए ; हर एक परिस्थिति को समझना आवश्यक होता है। अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने के लिए, कुछ चिंतन, आविष्कार और प्रयास करना ही होता है। कहने का तात्पर्य यही है कि बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता है। ढूंढने पर ही खुशियों के आशियां बनते हैं। हर बीती बात, अतीत बन जाती है। और भविष्य के सुखद कल्पना को, साकार करने के लिए वर्तमान की चुनौतियों को स्वीकार करना ही पड़ता है। आदिम युग में कोई सुविधा नहीं थीं फिर भी जीते थे। लोग लेकिन, सूझबूझ की कमी थी जंगल में घूमकर गुजर और बसर होता था…फ़िर आहिस्ता-आहिस्ता परिवर्तन हुआ। सादगी भरीज़िन्दगी से आज हम चकाचौंध भरी ज़िन्दगी जी रहे हैं। जिसमें संतुष्टि कम और भागदौड़ अधिक है। न फ़ुरसत के क्षण, न अपनत्व के भाव और न ही रिश्तों में कोई गहराई बना पाते हैं और पल भर ही में टूटकर बिखर जाते हैं। जीवन के मग पर,आगे बढ़ने के लिए यूँ तो आवश्यक है। तकनीकी ज्ञान जिसके बिना हर काम अधूरा है समय के साथ अगर हम न चल पाए तो ज़िन्दगी की दौड़ में पीछे ही रह जाएंगे। क्योंकि जमाना बदल गया है तो उसके साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलने में ही समझदारी है। अपनी सोच को विशाल समंदर बनाकर ही पुरातन और आधुनिकता में बहती विचारों की नदी को समन्वित किया जा सकता है। चाहे हम अपने आविष्कार से कितने भी आगे निकल जाएं। परन्तु, मानवता चरित्र और नैतिकता का दामन थामे रखना ही होगा। आज सर्वत्र रिश्तों मे कड़वाहट के बीज दिखाई देते हैं। मर्यादा संयम और संस्कृति से दूर होते आज की पीढ़ी को देख लगता है यदि समय रहते इनमें संस्कार के गुण विकसित न किया गया तो आने वाले भविष्य का मंजर बहुत ज़्यादा दुखद होगा। पाश्चत्य संस्कृति के घुलती विष से इंसानियत चकनाचूर हो जाएगी। इसलिए; बढ़ती सोशियल मीडिया के जाल में फंसे रहने के बजाय, आवश्यकता के हिसाब से इसका उपयोग करें। मानव के कल्याण की दिशा में ही इसे अग्रसर करें। जीवित रखें। रिश्तों की मिठास को भाईचारे के भाव और सात्विक रखें…अपना आचरण स्व के विकास के लिए सीखना कोई बुरी बात नहीं, तकनीकी और हर तरह के हुनर रखें। अपने पास बशर्ते अति न हो। किसी बात की धूमिल न हो। मानवीय भावनाएँ। किसी भी देश के विकास की पहली कड़ी होती है। शिक्षा विज्ञान और व्यापार इसके ही व्यवस्थित संचालन से संसार उच्च पद पर प्रतिष्ठित होता है। एक पहचान बनती है तथा सफ़लता के द्वार खुलते हैं। रोज़गार के अवसर बढ़ते हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। नए अवसर की प्राप्ति होती है। इसलिए एक ऐसी शिक्षा हो जिसमें केवल किताबीज्ञान न हो। पढाई के बाद सुप्त अवस्था जागृत हो सकें। आत्मा शुद्ध पावन हो। आपसी टकराव संकुचित सोच नष्ट हो रूढ़िवादी मानसिकता का अंत हो। जो एक दूसरे से प्रेम, सहानुभूति, सहयोग के गुण सीखा सकें। शिक्षा का उद्देश्य मात्र नौकरी प्राप्त करना नहीं, अपितु व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था ऐसी हो जो विद्यार्थियों को सर्वोत्तम मानवीय गुणों से ओत-प्रोत कर सके। सच्ची शिक्षा वह है जो बच्चों को सबसे पहले एक अच्छा नागरिक बनाए, जो मानवता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहें। वे अपने परिवार को समझें और राष्ट्र के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हों। शिक्षा उन्हें आज्ञाकारी, निर्भीक देशभक्त और संवेदनशील बनाए, ताकि वे अपनी गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन हृदय से कर सकें। तभी शिक्षा की सार्थकता सिद्ध होगी! अन्यथा, केवल डिग्रीधारी होकर अफ़सर बनने के सपने देखने वाले युवा रोज़गार की तलाश में भटकते रहेंगे और समाज में बेरोज़गारी एवं हताशा बढ़ती रहेगी। शिक्षा के साथ चरित्र का विकास महत्त्वपूर्ण हो…चरित्रहीन शिक्षा का कोई मूल्य नहीं होता। ऐसे आविष्कार से मनुष्य विकलांग ही होते रहेंगे जिसमे मानव कल्याण का भाव न छुपे हो बड़े-बड़े नित नए खोज बम-बारूद , परमाणु और धारदार हथियार से सिर्फ ख़ून की नदिया ही बहेंगी। विज्ञान के द्वारा एक ऐसे खोज हो जो लोगों को अच्छाई और बुराई में अंतर समझा जा सके। शांति स्थापित करने में सहयोगी हों। विज्ञान के द्वारा विध्वंस के नहीं, सृजन के हुनर सीखें! आने वाली पीढी जो अपनी कुशलता से अपने देश की बागडोर संभाल सकें। कोई भी आविष्कार से पहले उसके परिणाम पर अवश्य ग़ौर करें। व्यापार के बिना हर क्षेत्र में हम पीछे ही रहेंगे चाहे छोटे-बड़े कोई भी व्यापार हो उसमे नैतिक आचरण समाहित होना चाहिए। छल कपट मिलावट से सराबोर व्यापार इंसानियत के लिए एक दीमक के समान है। जो सारी दुनिया को खोखला बना देगी। झूठ और बेईमानी, पाप और शोषण के दम पर पनपे व्यापार की नीव कमज़ोर होती है जिसमें गरीब, बेबस असहाय लोगों की बद्दुआ होती है। कोई भी व्यवसाय करें, उसमें पूर्ण ईमानदारी होनी चाहिए। वही व्यवसाय आगे बढ़कर आसमान की बुलंदियों तक पहुंचते हैं। व्यापार में नैतिकता का होना अति अनिवार्य है। घाटे और फायदे के सौदे के साथ नैतिक आचरण को अवश्य शामिल करें। शिक्षा, विज्ञान और व्यापार से ही मानव जीवन का अस्तित्व जुड़ा होता है। जीवन चक्र इन्हीं के माध्यम से आगे बढ़ता है। कभी भी लापरवाही, स्वार्थवश अथवा लालच में आकर इन मूलभूत सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए, बल्कि इन्हें और सुदृढ़ किया जाना चाहिए। इसका उपयोग कभी भी लापरवाही, स्वार्थ या लालच में न करें। बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से प्रेरित होकर ऐसे कार्य करें, जिससे शिक्षा, विज्ञान तथा व्यापार प्रगति के मग पर अग्रसर हो सकें। इसके साथ ही, चरित्र, मानवता एवं नैतिकता को बनाए रखना नितांत आवश्यक है, क्योंकि इनके अभाव में किसी भी प्रकार की वास्तविक समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती है। साधुवाद!
जयतु भारतम्।
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक –
सादर!







