सम्पादक दिल्लीः अजय प्रताप सिंह
(नया अध्याय)
“अहसास, प्रेम, निरंकुशता और परंपरा “!!
“अहसास” वस्तुत:अरबी भाषा का शब्द है, जिसका प्रचलन संभवतः हिंदी भाषा में मुस्लिम आक्रांताओं और बाद में लम्बे काल खंड तक उनके शासन काल में बलात हो गया, वैसे अब यह इतना प्रचलित हो गया है ,कि लोगों को इसके हिंदी अर्थ तक की जानकारी हो ,कहना असंभव है ,जैसे जन साधारण की बोली में इसका प्रयोग हो रहा है, उससे अर्थ यही निकलता है कि इसके हिंदी शाब्दिक अर्थ की जानकारी विस्मृत ही हो गई है।
“अहसास का हिंदी अर्थ है, अनुभूति, भाव, भावना, बोध,महसूस करना आदि। अनुभूति का अर्थ है अनुभव करना, या संवेदना का संचार होना। अंधे को आवाज से अनुभव होता है कि कौन है? फिर अनुभूति होती है अपने और पराये, परिचित या अपरिचित की। स्पर्श अनुभूति का संचारक है, जैसे माँ का अपने अबोध बच्चे को स्पर्श वातस्लय की अनुपम अनुभूति देता है। बहन का भाई को स्पर्श, अलग बोध कराता है, भाई का स्पर्श सुरक्षा की भावना का बोध कराता है तो समय विशेष पर पति का पत्नी को, और पत्नी का स्पर्श पति को समय अनुकूल अनुभूतियों का संवाहक बनकर आता है। जो जीवन के कठोर यथार्थ से सुरक्षा कवच का काम करता है। जैसे “मैं हूँ ना” बोलते ही संजीवनी का संचार होना,
“अधुनातन विश्व में आज सबसे बड़ी समस्याओं को देखें तो, कैंसर, हार्ट अटैक, और पारिवारिक विघटन ऐसी बीमारियां हैं, जिनका सीधा संबंध हमारी घरेलू समस्याओं की कोख से है। यानि अवसाद…! कहीं आधुनिकता की परिभाषा को आत्म सात न करने के कारण, संबंधों को आत्म सात न करने पर। निरंकुशता को आधुनिकता मानने की आत्म घाती प्रवृत्ति जिसके मूल में है। जैसे कैंसर, हार्ट अटैक लाइलाज हैं ठीक रिश्तों को आत्म सात न करना, निरंकुशता को आधुनिकता मानना विनाश की गारंटी है। ठीक वैसे ही जैसे किसी गाड़ी के चालक का नियंत्रण गाड़ी को निरंकुश कर विनाशकारी दुर्घटना को निमंत्रण। परिणाम निरंकुश को तो जान देकर चुकाना, लेकिन परिवार को जो कीमत जीवित रहकर चुकानी पड़ती है कल्पना से परे। “
“प्रश्न है अहसास, अनुभूति, बोध, भावना, मर क्यूँ रहे हैं? पत्नी को पति होने पर भी अनुभूति, अनुभव, भावना, बोध पति होने का क्यूँ नहीं होता? पति को पत्नी होने पर भी..? उत्तर है संस्कार कमी,जिससे उत्पन्न होती है निरंकुशता, यानि अनुशासन में न रहकर निरंकुश होने की आत्म घाती प्रवृत्ति। जो विनाशक है। फिर चाहे वह पुरुष हो या महिला। इन्हीं से बनता है परिवार। सबकी अपनी ढपली अपना राग, परिणाम सम्मान का ह्रास, महिलाओं को अस्मिता लुटाकर पुरुष है तो संपत्ति और सम्मान लुटाकर, फिर परिवार लुटाकर।”
“दुनिया में यह सब हो रहा है इसलिए कि वहां राम कृष्ण आराध्य नहीं, हिंदुस्तान में राम कृष्ण और सीता जहाँ जीवन दर्शन हों, धर्म का मर्म हों, विस्मित करता है। सावित्री, सीता जहाँ महिलाओं की आराध्य हों, यम से लड़ने की पति जीवन के लिये जिनमें सामर्थ्य हो, राम और कृष्ण जहां पत्नी के लिए आदर्श हों, वहां निरंकुशता की भावना..? धर्म का मर्म तो नहीं हो सकती।”
“जिस देश में दुध नहाओ, पूतों फलो, आशीर्वाद हों, यानि मान सम्मान की प्रमाणिकता। जहां औलाद पति के भाग्य तो धन पत्नी के भाग्य की मान्यता हो, जहां पति हर पल पत्नी के सतीत्व के सुरक्षा कवच को धारण करते हों, वहां निरंकुशता की भावना? क्या अज्ञानता है? संस्कार की कमी? या कामुकता और मादकता की अधिकता? निश्चित रूप से परंपरा के निर्वहन की कोताही,धर्म के मर्म से दूरी, संस्कार की कमी के परिणाम।”
“सत्य घटना पर आधारित यह आलेख, ऐसे अभागे दंपति की हृदय स्पर्शी कहानी पर आधारित है, जो संबंधों में परस्पर समर्पित भी हैं और समर्थ भी, पर….? अनुभूति की मर्मांत्क कमी, स्पर्शों की अनुभूतियों, तो भौगोलिक दूरियां जिनके मार्ग की बाधक बनकर अवरोधक बन गयीं हैं। तिस पर भी अवरोध तिनके की भांति बिखर जायेंगे, ऐसी अपेक्षा तो की ही जा सकतीं हैं। परस्पर “मैं हूँ ना” की संजीवनी के घूंट के साथ।







