महादेव बेटिंग ऐप कांड PMO से प्रसार भारती तक हड़कंप, तीन बड़े इस्तीफे और टीवी चैनलों का सन्नाटा?

Spread the love

 

ब्यूरो मध्य प्रदेशः प्रेरणा गौतम

         (नया अध्याय)

 

 

महादेव बेटिंग ऐप कांड PMO से प्रसार भारती तक हड़कंप, तीन बड़े इस्तीफे और टीवी चैनलों का सन्नाटा?

 

 

 

 

पिछले 72 घंटों में तीन हाई-प्रोफाइल इस्तीफों ने देश की सियासत और मीडिया में भूचाल ला दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर लॉ कमीशन और प्रसार भारती तक एक साथ तीन बड़े नाम अचानक पद छोड़कर चले गए। सोशल मीडिया पर दावा है कि इन सबकी जड़ 50,000 करोड़ रुपए के कथित महादेव बेटिंग ऐप घोटाले से जुड़ी है।

 

दुबई से चलने वाला 50,000 करोड़ का बेटिंग एम्पायर

महादेव बेटिंग ऐप को दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टेबाजी का सबसे बड़ा नेटवर्क बताया जाता है। ED और छत्तीसगढ़ पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पिछले चार सालों में इसने हवाला, नकली बैंक अकाउंट और क्रिप्टो के जरिए अरबों रुपए का कारोबार किया। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अभी भी फरार हैं।

 

इस्तीफा नंबर 1 – हिरन जोशी (OSD, PMO)

गुजरात के दिनों से नरेंद्र मोदी के साथ रहे हिरन जोशी लंबे समय तक PMO में मीडिया और कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी के अहम चेहरे थे। सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट और दस्तावेजों में दावा किया जा रहा है कि दुबई से उनके जरिए भारी रकम भारत लाई गई। अचानक इस्तीफा और तुरंत अश्विनी वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपना सवालों का सिलसिला शुरू हो गया।

 

इस्तीफा नंबर 2- हितेश जैन (मेंबर, लॉ कमीशन ऑफ इंडिया)

अप्रैल 2025 में नियुक्ति, अक्टूबर अंत तक इस्तीफा। हिरन जोशी के करीबी माने जाने वाले हितेश जैन का सरकारी आवास भी खाली करा लिया गया। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि लॉ कमीशन में ऑनलाइन गेमिंग-बेटिंग से जुड़े कानूनों को ढीला करने की कवायद चल रही थी। आधिकारिक पुष्टि भले न हो, लेकिन टाइमिंग ने संदेह को और गहरा दिया।

 

इस्तीफा नंबर 3 – नवनीत सहगल (चेयरमैन, प्रसार भारती)

2 दिसंबर को अचानक इस्तीफा। एक साल का कार्यकाल बाकी था। यूपी कैडर के वरिष्ठ IAS और कई सरकारों में सूचना विभाग संभाल चुके सहगल का जाना सबसे चौंकाने वाला रहा। प्रसार भारती के जरिए सरकारी मीडिया पर नियंत्रण की कड़ी मानी जाती है। उनके इस्तीफे के साथ ही सवाल उठा क्या “नैरेटिव मैनेजमेंट” भी इस घोटाले का हिस्सा था?

 

टीवी चैनलों पर सन्नाटा छाया हुआ ही, और सोशल मीडिया पर तूफान 50,000 करोड़ का कथित घोटाला, PMO से प्रसार भारती तक इस्तीफे, दुबई कनेक्शन फिर भी ज्यादातर बड़े न्यूज़ चैनल खामोश। न कोई डिबेट, न कोई ब्रेकिंग। ट्विटर और व्हाट्सएप पर लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं “मीडिया मैनेजमेंट” का खेल चल रहा है क्या?

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “यह सिर्फ बेटिंग ऐप का मामला नहीं, सत्ता के गलियारों तक पैठ बन चुके नेटवर्क का मामला है। CBI या SIT से जांच होनी चाहिए।” AAP और TMC ने भी यही मांग दोहराई है, तो अब

 

अब आगे क्या?

 

तीन इस्तीफों पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। जांच एजेंसियां चुप हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर जो दस्तावेज और चैट वायरल हो रहे हैं, वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह मामला सिर्फ एक बेटिंग ऐप का नहीं, बल्कि सत्ता, नौकरशाही और मीडिया के गठजोड़ की कहानी है।

 

अगले कुछ दिन बताएंगे कि ये इस्तीफे सिर्फ संयोग थे या किसी बड़े खुलासे की शुरुआत। फिलहाल हवा में एक ही सवाल गूंज रहा है ..

आखिर सच छिपाने की कोशिश हो क्यों रही है?

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि