ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
वंश बेदी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 55लाख में खरीदा।
अल्मोड़ाः आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में नगर के चीनाखान निवासी वंश बेदी को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने 55लाख रुपए में खरीदा है।
वंश के सीएसके में शामिल होने पर जिले में खुशी की लहर है।एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में क्रिकेट की बारीकियां सीख कर अब वंश आईपीएल में अपना दमखम दिखाएंगे। वंश के पिता सोनू बेदी दिल्ली में कार्यरत हैं।
इस उपलब्धि पर उनको सांई निष्काम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश धवन, मनोज सनवाल, लियाकत अली, ललित लटवाल, दीप जोशी, कस्तूरी लाल,अभय शाह, राजीव अग्रवाल आदि बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।








