छत्तीसगढ़ की उभरती स्वर कोकिला भूमि सागर का ऑनलाइन कराओके प्रतियोगिता में नायाब प्रदर्शन।

Spread the love

 

ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

   (नया अध्याय)

 

 

छत्तीसगढ़ की उभरती स्वर कोकिला भूमि सागर का ऑनलाइन कराओके प्रतियोगिता में नायाब प्रदर्शन।

 

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों के बीच चमका रायपुर का सितारा।

 

 

           

             रायपुर, छत्तीसगढ़ः सप्त सुरम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन कराओके गायन प्रतियोगिता में रायपुर की उभरती गायिका एवं चहुमुखी प्रतिभा की धनी भूमि सागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 कलाकारों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विशेष मेश्राम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

बचपन से ही संगीत की दुनिया में कदम रखने वाली भूमि को गायन विरासत में मिला है। उनके पिता जेलन सागर, जो रायपुर के विख्यात गायक हैं, हमेशा उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए भूमि प्रदेश में एक के बाद एक उपलब्धियाँ हासिल कर रही हैं और खूब वाहवाही लूट रही हैं।

 

भूमि की पसंदीदा सिंगर्स लता मंगेशकर और श्रेया घोषाल हैं। उनके पिता जलन सागर बताते हैं— “मुझे देखकर भूमि ने गायकी सीखी। पिछले तीन-चार सालों से वह एच.डी. चक्रवर्ती सर की संगीत क्लास में जाकर गायन की बारीकियाँ सीख रही है।”

 

वर्ष 2022 में राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ वॉइस प्रतियोगिता में भूमि के शानदार प्रदर्शन से एच.डी. चक्रवर्ती बेहद प्रभावित हुए। उनकी आवाज़ सुनकर उन्होंने भूमि को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद 2023 में स्वर सप्तक के आयोजक उदय दास ने भूमि को अपने बैनर तले गाने का अवसर प्रदान किया, जिससे उनकी संगीत यात्रा को नई दिशा मिली।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि