विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नोटियाल को ग्रहण करायी विधानसभा सदस्यता की शपथ ।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                 विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नोटियाल को ग्रहण करायी विधानसभा सदस्यता की शपथ ।

 

         ऊखीमठः भवन देहरादून में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा विधानसभा सदस्य के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सभा सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आपके अनुभव का लाभ केदारनाथ विधानसभा सहित विधानसभा सत्र के अवसर पर जनता से जुड़े विषयों पर भी मिलेगा।

 

शपथ समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल को बधाई देते हुए उन्हें राज्य के विकास में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं।

 

नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने विश्वास व्यक्त किया कि वे विधानसभा में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी और प्रदेश के समग्र विकास हेतु प्रयासरत रहेंगी।

 

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, कैन्ट विधायक सविता कपूर, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष महावीर पंवार दाईत्वधारी चण्डी प्रसाद भटृ विश्वास डाबर डा० देवेन्द्र भसीन, दान सिंह बिष्ट, मधू भट्ट, विनोद उनियाल सहित अनेक समर्थक एवं विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माइक बंद हुआ तो विधायक का आपा भी बंद हो गया!             लोकतंत्र का मंच है या जनप्रतिनिधियों की जागीर?

    Spread the love

    Spread the love  दिनेश प्रकाश बहुगुणा                                                (वरिष्ठ…

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 19 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?
    • By User
    • November 19, 2026
    • 12 views

    सोशल मीडिया का महत्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    सोशल मीडिया का महत्व