सौजन्यः संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, देहरादून)
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) राहुल प्रताप सिंह ने आज नई दिल्ली में माननीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत में बढ़ती अश्लील भाषा के प्रयोग पर रोक लगाने तथा इसके लिए पृथक सेंसर बोर्ड के गठन की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
राहुल प्रताप सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति की गरिमा बनाए रखने के लिए फिल्मों और गीतों में बढ़ती अश्लीलता पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अभद्र गानों के प्रसारण पर भी सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की।
माननीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी ने ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।







