पुरानी गढ़वाली रचनाओं का हिन्दी अनुवाद हो : नरेन्द्र सिंह नेगी

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

           (नया अध्याय)

 

 

पुरानी गढ़वाली रचनाओं का हिन्दी अनुवाद हो : नरेन्द्र सिंह नेगी

 

डॉ. ईशान पुरोहित के कविता संग्रह और संस्मरण संग्रह का लोकार्पण।

 

                   देहरादूनः जाने-माने गढ़वाली कवि, गीतकार और लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने पुरानी गढ़वाली रचनाओं का हिन्दी में अनुवाद करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के जो लोग हिन्दी में लेखन कर रहे हैं, उन्हें पुराने गढ़वाली लेखकों की रचनाओं का हिन्दी में अनुवाद करना चाहिए, ताकि उन रचनाओं को पुनर्जीवित करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। श्री नेगी प्रख्यात ऊर्जा वैज्ञानिक, कवि और लेखक डॉ. ईशान पुरोहित के काव्य संग्रह “तुम्हारे बाद भी” और संस्मरण संग्रह सफर, मुस्कुराहट और जिंदगी” दो पुस्तकों के लोकार्पण के लिए आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन सुशीला देवी फेलोशिप प्रोग्राम और विनसर पब्लिशिंग कंपनी ने संयुक्त रूप से नत्थनपुर के एक बैंक्विट हॉल में किया था।

 

डॉ. ईशान पुरोहित के तीन कविता संग्रह ‘जीवन तो चलता रहता है’, ‘मैं क्यों हारूं’ और ‘अभी बाकी हूं’ पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। उनके कविता संग्रह ‘तुम्हारे बाद भी‘ और संस्मरण संग्रह ‘सफर, मुस्कराहट और जिन्दगी’ का लोकार्पण किया गया। इन सब पुस्तकों का प्रकाशन विनसर पब्लिशिंग कंपनी ने किया है।

 

मुख्य अतिथि के रूप में गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि डॉ. ईशान पुरोहित जैसे लेखकों को हिन्दी में अपनी लेखन यात्रा जारी रखने के साथ ही पुरानी गढ़वाली रचनाओं का हिन्दी अनुवाद भी करना चाहिए। पुस्तकों के लेखक डॉ. ईशान पुरोहित ने कहा कि लगातार व्यस्तता और यात्राओं के बीच ही उन्हें अपना लेखन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संस्मरण लिखना एक कठिन काम है, क्योंकि इसमें लेखक को पूरी तरह ईमानदारी बरतनी पड़ती है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. डी.आर. पुरोहित ने कहा कि विश्वास नहीं होता कि इतने सारे अनुभव और भाव अकेले डॉ. ईशान पुरोहित के हैं।

 

जाने-माने कवि गिरीश सुन्दरियाल ने काव्य संग्रह की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुस्तक की पांडुलिपि बिना लेखक के नाम के उनके पास समीक्षा के लिए भेजी गई थी। उस समीक्षा को उसी रूप में इस पुस्तक में छापा गया है। उन्होंने कविताओं में हिन्दी और उर्दू शब्दों के प्रयोग को सराहनीय बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कठिन शब्दावली और अलंकारों का सायास प्रयोग कविताओं को कई बार बोझिल बनाता है।

 

संस्मरण संग्रह की समीक्षा प्रसिद्ध लेखक देवेश जोशी ने की। उन्होंने कहा कि ईशान की रचनाएं बताती हैं कि वैज्ञानिक के दिमाग में सिर्फ सूत्र और आंकड़े ही नहीं होते, बल्कि सरसता भी होती है। उन्होंने इस पुस्तक को साहित्य और विज्ञान का फ्यूजन बताया।

 

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री ने कहा कि ईशान के कुछ संस्मरण ऐसे हैं, जिन पर एक गढ़वाली उपन्यास की रचना की जा सकती है। कवयित्री और लेखिका बीना बेंजवाल ने कहा कि इन रचनाओं में अंतरंगता, आत्मीयता और तथ्यात्मकता मौजूद है।

 

डॉ. राम विनय सिंह ने कहा कि कविता के बाद ईशान पुरोहित की गद्य यात्रा की शुरुआत भी शानदार है। शिक्षाविद्, लेखक और संस्कृतिकर्मी डॉ. नंद किशोर हटवाल ने कहा कि इन रचनाओं में प्रेम और प्रकृति के साथ ही छंद, बिम्ब और अलंकार भी हैं और आधुनिकता भी। हटवाल ने कहा कि संस्मरण भविष्य में इतिहास की आधारभूमि बनते हैं। विदेशी यात्रियों के यात्रा वृत्तांत आज इतिहास को जांचने का माध्यम बनते हैं जबकि गढ़वाल में यात्रा वृत्तांत लेखन को कम महत्व दिया गया है, इस कारण हमारे इतिहास में इसकी कमी महसूस की जाती है।

 

इस अवसर पर कंदर्प पुरोहित ने पुस्तक की तीन कविताओं का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात गढ़वाली साहित्यकार और एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोककला और संस्कृति निष्पादन केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल ‘गणी‘ ने किया। शिक्षाविद शिव प्रसाद पुरोहित ने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

इस मौके पर कीर्ति नवानी, राकेश जुगरान, मनोहर चमोली मनु, गजेन्द्र नौटियाल, श्रीमती सुशाीला देवी पुरोहित, डॉ. उमा भट्ट, जयदीप सकलानी, सतीश धौलाखंडी, अरण्य रंजन, अखिलेश डिमरी, सुरजीत बिष्ट, नीरज बडोला, सरिता पुरोहित, आशा पुरोहित, कैलाश गोदियाल, योगेश धस्माना, डॉ. गुंजन पुरोहित, कुसुम भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, राहुल कोटियाल, मंजु टम्टा, डॉ. पल्लव पुरोहित, मधुरवादिनी तिवारी, भगवती सुंदरियाल, सुशीला राजपूत, सुशीला भंडारी आदि अनेक मौजूद प्रबुद्धजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म