चौंतीसवाँ अहीर नृत्य कला महोत्सव एवं छेरछेरा  महोत्सव देवरहट में सम्पन्न

Spread the love

 

सौजन्यः अशोक कुमार यादव

 

               (नया अध्याय, देहरादून)

 

चौंतीसवाँ अहीर नृत्य कला महोत्सव एवं छेरछेरा महोत्सव देवरहट में सम्पन्न।

 

देवरहट: अहीर नृत्य एवं छेरछेरा महोत्सव का 34 वाँ वर्ष उल्लास उमंग के साथ दिनाँक 3 जनवरी 2026 को देवरहट, लोरमी में संपन्न हुआ। साहित्य, संस्कृति एवं अध्यात्म के त्रिवेणी ने हजारों की संख्या में लोगों ने डुबकी लगाई। यहाँ यदुवंशी शौर्य का प्रदर्शन, राउत नाचा (अहीर नृत्य) के माध्यम से गाँव-गाँव से आये नर्तक दलों ने किया। साहित्य, संस्कृति व समाज सेवा से जुड़े प्रतिभा संम्पन्न व्यक्तित्व का सम्मान किया गया। वहीं शासकीय सेवा में पी.एस.सी से चयनित गौरव का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रत्येक नर्तक दल को श्रीकांत पाण्डेय अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा एक-एक हजार, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती मैनपुरी द्वारा 1100-1100 रूपये तथा समिति द्वारा 5000-5000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

अहीर नृत्य कला परिषद देवरहट के संस्थापक गोलोकवासी स्वामी शारदानंद महाराज के कृपापात्र, संस्कृति प्रेमी समाज सेवा डॉ. मन्तराम यादव और सहयोगियों द्वारा विगत तैंतीस वर्षों से छेरछेरा पर्व के अवसर पर अहीर नृत्य एवं छेरछेरा महोत्सव का आयोजन निरंतर जन सहयोग से होता आ रहा है। पौष पुन्नी के पवित्र दिन यदुवंशी शौर्य प्रदर्शन में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। काव्यगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल से भी कवियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर कवियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि श्रीकांत पाण्डेय अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, राघवेन्द्रधर दीवान, वरिष्ठ साहित्यकार बुधराम यादव, प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह, बृजेश साहू, गिरधारी लाल अग्रवाल कुलसचिव थावे विश्वविद्यालय, राजेश कुमार चौहान (रायपुर), रमेश कुमार सिंह चौहान (नवागढ़), हेमलाल यदु निर्मोही, सुरजीडीह (रायपुर), केदार दुबे (बिल्हा), के साथ द्वितीय वर्ग में उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान चन्द्रमोहन बाजपेयी बिलासपुर, सुनील कश्यप डीएसपी बांधा, अनिल कश्यप सहायक लेखाधिकारी बांधा, तृतीय वर्ग में यादव समाज के सरपंचगण टीकाराम यादव सरपंच सिलपहरी, वीरेन्द्र यादव सरपंच देवरी, हेरम्य यादव लखनपुर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजीव नयन शर्मा जी, बिल्हा से अजय शर्मा जी पूर्व सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, केशव शर्मा, कलेश साहू, समेत कविगण मुंगेली, जशपुर बिलासपुर एवं अन्य जगह से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रथम सत्र निर्धारित समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की पूजन अर्चन, अतिथि स्वागत पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मन्तराम यादव जी के प्रस्तावित उद्बोधन से प्रारम्भ हुआ। डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम देवरहट में इस कार्यक्रम का सुभारम्भ संस्कृति संरक्षण एवं यादवी परम्परा को अक्षुण बनाये रखने की दृष्टि से 34 वर्ष पूर्व अपने माता पिता के आशीर्वाद एवं पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से किया गया था, तब गाँव आज जैसे सम्पन्न नही था और न ही आवागमन के लिए कोई पक्का मार्ग था। तब से अब तक प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा को जिसे गाँव में छेरछेरा पर्व के रूप में भी मनाते हैं, समाज को एकत्र कर तन-मन-धन अर्पण कर मनाया जाता है तथा इस मंच के द्वारा देश भर के चयनित उत्कृष्ट विभूतियों का सम्मान किया जाता है। ततपश्चात काव्य गोष्ठी प्रारंभ हुई। इस सत्र के मुख्यातिथि बिलासपुर से पधारे वरिष्ठ कवि श्री राघवेंद्रधर दीवान जी, द्वय विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी, श्री चन्द्रशेखर सिंह जी तथा अध्यक्ष के आसन पर बिलासपुर के मूर्धन्य कवि श्री बुधराम यादव जी सुशोभित रहे। जिसका संचालन डॉ. दीनदयाल यादव ने किया। काव्य गोष्ठी में श्री राजेश चौहान रायपुर, श्री हेमलाल साहू कुम्हारी दुर्ग, श्री रमेश चौहान नवागढ़, श्री केदार दुबे बिल्हा, श्री राकेश गुप्त निर्मल मुंगेली, श्री जगदीश देंवांगन मुंगेली, श्री चन्द्रशेखर सिंह घरघोड़ा, श्री अजय शर्मा चकरभाठा, श्री खेमेश्वरपुरी जी, श्री कलेश्वर साहू बिल्हा, श्री शीतल प्रसाद पाटनवार, श्रीमती ललिता यादव, शांति सोनी, अन्नपूर्णा यादव बिलासपुर, डॉ. गिरधर अग्रवाल उप कुलपति थावे विद्यापीठ बिहार आदि कवियों ने अपनी अपनी सरस् एवं सुमधुर रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर किये। मंच में श्री बृजेश साहू, श्री के.पी. दीक्षित, श्री के.पी. जांगड़े भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

द्वितीय सत्र 4.00 बजे से यादव नर्तक दल के आकर्षक वेशभूषा अभिनय के साथ हुआ, जहाँ द्वितीय सत्र के अतिथियों को सम्मान मंच तक ले जाया गया। इस सत्र में अतिथि के रूप में माननीय श्री श्रीकांत पांडेय अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, डॉ. उदय राम, जिला पंचायत सदस्य आमंत्रित रहे। इस अवसर पर अनेक साहित्यकारों का सम्मान किया गया जिसमें सर्वश्री गिरधारी अग्रवाल, राजेश चौहान, हेमलाल साहू, रमेश कुमार चौहान, केदार दुबे आदि रहे इसी क्रम में उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान में चंद्रमोहन बाजपेयी, सुनील कश्यप, अनिल कश्यप का भी सम्मान किया गया साथ ही अभिनन्दनीय यादव के रूप में टीकाराम यादव सरपंच सिलपहरी, बिलासपुर, हेरम्य यादव सरपंच लछनपुर, वीरेंद्र यादव सरपंच करही का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में अनेक मार्गदर्शकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)