आओ प्रिय!

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी

 

   (नया अध्याय, देहरादून)

 

आओ प्रिय!

आओ प्रिय,मुस्कान संग ले।

अंग- अंग में प्रीति रंग ले।।

डालो प्रिय,पिचकारी लेकर।

हिक भर फेंको तारी दे कर।।

 

खूब डुबो दे प्रेम रंग में।

भर दो प्यारे,स्वयं अंग में।।

नाच- नाच कर कदमताल कर।

तन से मधुरिम हृदय लाल कर।।

 

स्नेह पुंज बनकर आना है।

गीत कुंज हो कर गाना है।।

बरसाना अब मेघ सुधा को।

ललचाना मत प्यारशुदा को।।

 

रोम- रोम को हर्षित कर दो।

मानस को आकर्षित कर दो।।

रहो ह्रदय में कोलाहल कर।

प्रीति प्रणय से प्रिय हलचल कर।।

 

अमृत

अमृत की हार्दिक चाहत है।

इसके बिन मानस आहत है।।

मन को अमृत कलश चाहिए।

मधुरिम जीवन मलय चाहिए।।

 

सपनों का सौदागर बनना।

निर्मल भाव उजागर करना।।

खुशियों से दुनिया को भर दो।

दुख से मुक्त सभी को कर दो।।

 

शंकाओं का ताता टूटे।

गलत कर्म का भंडा फूटे।।

दुष्ट मनुज से नाता छूटे।

हर मानव उत्तमता लूटे।।

 

नहीं संकुचित भाव रहे अब।

चोटिल मन का घाव मिटे अब।।

स्वस्थ रहे प्रिय तन -मन- मानव।

दिखे धरा पर एक न दानव।।

 

  प्यार (कुंडलिया)

ठुकराये जो प्यार को,उसे कहाँ है ठौर?

स्वर्णिम अवसर त्याग कर,क्या पाओगे और??

क्या पाओगे और,प्यार उपहार निराला।

पी कर रहना मस्त,लबालब भर कर प्याला।।

कहें मिश्र कविराय,प्यार को सदा सजाये।

होता स्वयं हताश,इसे जो खुद ठुकराये।।

 

 

पा कर सच्चा प्यार को,जो होता खुशहाल।।

वही भाग्य का है बली,मधुमय उसकी चाल।।

मधुमय उसकी चाल,हृदय में भाव मनोरम।

 रहता हर क्षण मस्त,बोल हो जाते अनुपम।।

कहें मिश्र कविराय,प्यार के गीत सुनाकर।

रहना सदा प्रसन्न,हृदय में इसको पा कर।।

 

 

                 ज्ञान की वाणी

आध्यात्मिक संवाद ही, सात्विक मोहक ज्ञान।

दिव्य ज्ञान सबका सुहृद, बिना किये अभिमान।।

 

ज्ञान हमेशा बोलता,मनहर मीठे बोल।

खुश होते श्रोता सभी,प्रिय वाणी अनमोल।।

 

करता सच्चा ज्ञान है,सभी जगह उजियार।

इसके मस्तक पर दिखे,लिखा विश्व से प्यार।।

 

मानवता के मंत्र पर,मुग्ध सदा है ज्ञान।

ज्ञानी देता जगत को,सदा उचित सम्मान।।

 

शिव मानव अनुपम सरल,सहज सुशील विनीत।

ज्ञान यज्ञ करता स्वयं,होती धरा पुनीत।।

 

करता यह शास्त्रार्थ है,शस्त्रों के सिद्धांत।

पर रखता सुविचार है,होय कभी आक्रांत।।

 

ज्ञानी की हर बात सुन,श्रोता आत्मविभोर।

शिष्य भाव से सीखते,बिना मचाये शोर।।

 

ज्ञानी की वाणी मधुर,इसका स्वाद मिठास।

शिक्षा मिलती अनवरत,बुझे हमेशा प्यास।।

 

 

संस्कारवान

मनमोहक प्रिय आचरण,दर्शनीय मधु भाव।

अपने ही व्यक्तित्व से डाले अमिट प्रभाव।।

 

संस्कारों से युक्त नर,रखता सबसे नेह।

देहवादिता से परे,आत्मा केवल गेह।।

 

आत्म द्वार पर हो खड़ा,करे जगत से प्यार।

समतावादी मंत्र से,करे नित्य उपचार।।

 

शिष्ट आचरण शुभ वचन,ही जिसके हैं बोल।

संस्कार मे लिप्त जन,धरती पर अनमोल।।।

 

संस्कारों के पाठ से,आते बुद्धि- विवेक।

निर्मल मन – काया बने,मानव होता नेक।।

 

उत्तम कर्मो का जनक,एक मात्र संस्कार।

मधुरिम भावों से जुड़े,संस्कारों के तार।।

 

व्यापकता आती स्वयं,दौड़ – लगाती पास।

यदि संस्कारों से बने,सकल विश्व इक न्यास।।

 

 तरल सरल सुंदर सलिल,में सरोज का बाग़।

संस्कारों के देश में,है विराट अनुराग।।

 

 

            हंसवाहिनी मातृ शारदा

दोहा: माता रानी की कृपा, से होते शुभ कर्म।

मां के पग रज दिव्य में, बसता सच्चा धर्म।।

 

 चौपाई: मातृ शारदा का गुण गायन।

बनता भक्त सत्य सुखदायन।।

मां करुणा का अमृत सागर।

सकल लोक में भाव उजागर।।

 

मां पर ध्यान लगा कर अनुदिन।

सेवक बनता निर्मल प्रति दिन।।

मां को जिसने भी अपनाया।

जीवन में वह सब कुछ पाया।।

 

भक्तों में विद्वत्ता आती।

उसकी कभी न सत्ता जाती।।

बढ़- चढ़ कर वह जाना जाता।

मेधा बन पहचाना जाता।।

 

 करता रहता वैदिक वाचन।

पंथ बनाता नैतिक कांचन।।

घर में लाता स्वर्ग लोक को।

सदा उगाता वट अशोक को।।

 

दोहा: शोकमुक्त करता जगत,हरता सबके पीर।

मां सरस्वती के करुण, रस से बनता हीर।।

 

        साहस की जीत

साहस जिसके भीतर होता,

मंजिल उसका कदम चूमती।

कभी नहीं वह हिम्मत हारे,

धरती उसके पास घूमती।

तूफानों से टकरा जाता,

आँधी से वह हाथ मिलाता।

सागर पार करे छलांग में,

लहरों को वह दूध पिलाता।

करे पर्वतारोहण प्रति क्षण,।

दुर्गम सुगम सहज बन जाता।

शेरों से भी लड़ जाता वह

हर पथ उसको सदा लुभाता।

कठिन नहीं है जीवन धारा,

हर संग्राम मनोहर लगता।

मिठा स्वाद सदा साहस का,

साहस स्वयं चमकता रहता।

 

 

 

खोया खोया खुद को पाया

खुद को खोया उसको खो कर।

जीवन का अरमान कुचल कर। 

गिरा रक्त जब पानी बन कर।

टूटा दिल का तार पिघल कर।।

 

आँखों में आँसू की लड़ियाँ।

अति विपदा की दुखमय कड़ियाँ।।

सूना- सूना दिखा यह जगत।

विखर गयी प्रिय मोहक हरकत।।

 

अपना सपना रहा अधूरा।

अब न कभी यह होगा पूरा।।

लौकिक जग में नहीं रहा वह।

बहका कर घर छोड़ गया वह।।

 

क्या मिलने वह फिर आएगा?

प्रेम मेघ बन बरसाएगा??

खोया मन है खोया दिल ह।

नित अनंत पर अब मंजिल है।। 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।