पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला की अध्यक्षता में हुई मनरेगा बचाओ संग्राम रैली ने लोगों की जनसमूह ने रचा इतिहास।

Spread the love

 

ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार 

 

                (नया अध्याय)

 

 

           पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला की अध्यक्षता में हुई मनरेगा बचाओ संग्राम रैली ने लोगों की जनसमूह ने रचा इतिहास।

 

रैली में उपस्थित जनसमूह इस बात की गवाही देता है कि 2027 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय: कांग्रेसी नेता।

सीमावर्ती जिले के लोगों की आवला परिवार ने हमेशा हर मांग को पूरा किया, लोगों के दिलों में उनके लिए अथाह प्यार।

 

          गुरुहरसहाय, 12 दिसंबर (फिरोजपुर): कांग्रेस की तरफ से प्रदेश भर में मनरेगा बचाओं रैलीयां लोगों को जागरुक करने के लिए की जा रही है और इसी कड़ी तहत बीते दिन गुरुहसहाय में पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला की अध्यक्षता में कांग्रेसी नेताओं की तरफ से मनरेगा बचाओ संग्राम रैली आयोजित की गई, जिसमें लोगों के भारी जनसमूह ने एक इतिहास रच दिया है। मालूम हो कि प्रदेश में हुई अब तक सभी रैलियों में से गुरुहरसहाय की यह रैली सबसे अधिक सफल मानी जा रही है। इस रैली में पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, भूपेश बघेल, अमरिन्द्र सिंह राजा वडिंग़, राणा गुरजीत आदि ने एक ही स्वर में खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुहरसहाय में हुई रैली में उपस्थित जनसमूह इस बात की गवाही भर रहा है कि पंजाब में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। रैली को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल, चरनजीत सिंह चन्नी, अमरिन्द्र सिंह राजा वडि़ंग, प्रताप सिंह बाजवा आदि ने केन्द्र सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि यह मजदूर विरोधी सरकार है और इस सरकार के गल्त मनसूबों को फेल करने के लिए पार्टी ने मनरेगा को बचाने संबंधी लड़ाई लडऩे का यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एवं प्रधान मलिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता में पार्टी मजदूरों के लिए मनरेगा को बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ेगी और इसे वापिस करवाया जाऐगा। उन्होंने कहा कि इन रैलियों के पश्चात पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया जाऐगा, तांकि उन्हें नींद से जगाया जा सके। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना लगाते हुए उन्हें कांग्रेस का भगौड़ा करार दिया और कहा कि ऐसा नेताओं से लोग बचकर रहें। उधर, रैली में पहुंचे लोगों का अभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला ने कहा कि फिरोजपुर जिला जोकि बार्डर क्षेत्र होने के कारण काफी पिछला हुआ है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्कर और पार्टी के समर्थक लोग कांग्रेस की रीड की हड्डी है, जोकि पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। आवला ने कहा कि पंजाब में सरकार आने पर पहल के अधार पर बार्डर क्षेत्र की कच्ची जमीनों को पक्का किया जाऐगा और उक्त जमीनों के किसानों को मालिकाना हक दिए जाऐंगे, तांकि उनका जीवन खुशहाल हो सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा से आम व गरीब परिवार चुला जलता है, जिसे मोदी सरकार बुझाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐसा नहीं होने दिए जाऐगा।

 

गुरुहरसहाय में पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला की अध्यक्षता में हुई मनरेगा बचाओं संग्राम रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता और रैली में उपस्थित लोगों का भारी जनसमूह।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि