छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन में सम्मिलित हुआ कवि अशोक कुमार यादव।

Spread the love

 

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन में सम्मिलित हुआ- कवि अशोक कुमार यादव।

 

        मुंगेली: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन दिनाँक 10 से 11 जनवरी 2026 तक सिम्स आडिटोरियम सभागार बिलासपुर में आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन प्रदेश के संस्कृति मंत्री माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी, अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक जी, विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक धरमलाल कौशिक जी, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, अधिष्ठाता सिम्स डॉ. रमणेश मूर्ति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री परदेशी राम वर्मा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, खुमरी और गमछा से किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के साहित्यकारों ने भाग लिये। जिसमें मुंगेली जिला के साहित्यकार एवं कवि अशोक कुमार यादव संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति सम्मिलित हुआ और छत्तीसगढ़ी में काव्य पाठ किया। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा कवि यादव को पेन, डायरी, बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य- छत्तीसगढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाना। सम्मेलन का विषय- छत्तीसगढ़ी भाषा के महत्तम, सोशल मीडिया म छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ी म गद्य साहित्य, छत्तीसगढ़ी भाषा के स्थानीय बोली संग अंतरसंबंध, प्रशासनिक कार्य व्यवहार म छत्तीसगढ़ी, छंद विधा छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ी किताब विमोचन इत्यादि था।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि