संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
युवा चेतना कार्यक्रम का आयोजन, स्वामी विवेकानंद के जीवन पर दिए गए उद्बोधन।
आगर मालवा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगर इकाई द्वारा युवा चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों द्वारा उद्बोधन के माध्यम से युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बारे में बताया गया एवं विवेकानंद जी के द्वारा दिए गए उद्देश्यों जैसे उठो जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए अन्य आदर्श वचनों को क्ष विस्तार से बताया गया मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय ग्राम विकास सह संयोजक श्री शंभू प्रसाद गिरी विशेष अतिथि के रूप में अभाविप मालवा प्रांत संगठन मंत्री संदीप वैष्णव, अभाविप आगर नगर अध्यक्ष यश जैन, नगर मंत्री गर्वित कुंभकार साथ ही बड़ी संख्या में छात्र- छात्रा एवं आगर नगर के युवा जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आगर भाग संयोजक विजयंत परमार ने किया।







