मकर संक्रांति पर कसौली कैंप में भावुक विदाई समारोह

Spread the love

 

ब्यूरो दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

 

                      (नया अध्याय)

 

 

 

मकर संक्रांति पर कसौली कैंप में भावुक विदाई समारोह

 

41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हों रहे कम्पनी कमांडर पन्ना लाल।

 

 

           दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ः मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला दंतेवाड़ा स्थित कसौली कैंप में कैंप प्रभारी कम्पनी कमांडर पन्ना लाल

के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पन्ना लाल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 1985 को मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल में भर्ती होकर 41 वर्ष 3 माह तक देश और समाज की निष्ठापूर्वक सेवा की।

विदाई समारोह की शुरुआत धार्मिक परंपराओं के अनुसार की गई। अधिकारी एवं जवानों द्वारा सर्वप्रथम इंद्रावती नदी में स्नान कर माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए गए। इसके पश्चात कसौली कैंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों एवं स्टाफ ने सहभागिता की।

इस अवसर पर एसपी आईपीएस गौरव राय एवं आईपीएस राजेश कुकरेजा, सेनानी प्रथम बटालियन के मार्गदर्शन में विशेष वेलफेयर एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कसौली कैंप का प्रभार कम्पनी कमांडर घनश्याम सिंह को सौंपा गया। घनश्याम सिंह द्वारा पन्ना लाल को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने गुलदस्ता व पुष्पहार पहनाकर सम्मान व्यक्त किया।

विदाई समारोह के दौरान कैंप परिसर भावनाओं से सराबोर नजर आया। वर्षों तक साथ सेवा कर चुके अधिकारी एवं जवानों की आंखें नम रहीं, वहीं पन्ना लाल भी इस अवसर पर भावुक हो उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कम्पनी कमांडर घनश्याम सिंह ने पन्ना लाल के सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए उनके अनुशासन, नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

अपने उद्बोधन में पन्ना लाल ने नम आंखों से अपने सेवा काल की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने पुलिस सेवा में अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जवानों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में घनश्याम सिंह द्वारा पन्ना लाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। इसके पश्चात कैंप परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में दर्शन एवं भजन कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन किया गया।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि