संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
36 वां सड़क सुरक्षा माह चौखुटिया और सोमेश्वर पुलिस ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली।

अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, के निर्देशन में अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस / कोतवाली अल्मोड़ा / पुलिस लाईन / फायर स्टेशन / पुलिस कार्यालय / अभिसूचना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह/सीओ अल्मोड़ा/यातायात श्री गोपाल दत्त जोशी,सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15/01/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर श्री मदन मोहन जोशी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में कोतवाली सोमेश्वर व कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरुकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में जवानों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए बैनर, पोस्टर व पंपलेटों के साथ ऊर्जावान स्लोगनों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
वाहन चालकों व जनता को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनने, वाहन में हमेशा निर्धारित सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने/ट्रिपल राइडिंग व स्टंटबाजी नहीं करने / नाबालिगों से वाहन न चलवाने आदि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन चालक पर होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर जागरूक किया गया।








