विचारक्रांति साहित्य परिषद द्वारा प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं साहित्यकार डॉ.पी.यादव ‘ओज’ से विशेष साक्षात्कार

Spread the love

 

विचारक्रांति साहित्य परिषद द्वारा प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं साहित्यकार डॉ.पी.यादव ‘ओज’ से विशेष साक्षात्कार।

                       (नया अध्याय, देहरादून)

 

शिक्षा, साहित्य और समाज-सेवा के क्षेत्र में सतत सक्रियता के लिए विख्यात वरिष्ठ शिक्षक, समाजसेवी एवं साहित्यकार डॉ. पी. यादव ‘ओज’ समकालीन हिंदी साहित्य की एक सशक्त एवं संवेदनशील हस्ताक्षर हैं। उनका लेखन मानवीय मूल्यों, राष्ट्र चेतना और सामाजिक जागरण को केंद्र में रखता है। विचार क्रांति साहित्य परिषद द्वारा उनसे लिया गया यह साक्षात्कार उनके जीवन-दर्शन, साहित्यिक यात्रा और रचनात्मक उद्देश्य को गहराई से उजागर करता है। प्रस्तुत हैं उसी संवाद के प्रमुख अंश

प्रश्न 1: कृपया अपने बारे में बताइए।

उत्तर: मैं पी.यादव ‘ओज’, झारसुगुड़ा, ओडिशा का निवासी हूँ। एक वरिष्ठ शिक्षक, साहित्यकार एवं समाजसेवी के रूप में शिक्षा, साहित्य और समाज के माध्यम से मानव चेतना को जाग्रत करना मेरा जीवन उद्देश्य है। मैं लेखन को केवल आत्म-अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानता हूँ। शब्दों के जरिए मानवीय मूल्यों, नैतिकता और सकारात्मक दृष्टि के विकास का प्रयास करता हूँ।

प्रश्न 2: आपने लेखन कब शुरू किया और प्रेरणा कहाँ से मिली?

उत्तर: मेरे लेखन की शुरुआत बचपन में ही हो गई थी, जब मैं स्वयं तुकबंदियाँ और छोटे गीत रचने लगा था। कक्षा तीसरी में महादेवी वर्मा और सुभद्रा कुमारी चौहान जैसे महान साहित्यकारों की रचनाएँ पढ़कर मन में यह प्रश्न उठा-क्या मैं भी कभी ऐसा लिख पाऊँगा? यही जिज्ञासा आगे चलकर मेरी साहित्यिक यात्रा की प्रेरणा बनी।

प्रश्न 3: आपको किन साहित्यिक विषयों पर लिखना अधिक प्रिय है?

उत्तर: मुझे समाज कल्याण, राष्ट्र चेतना, वैश्विक जागरण, प्रकृति संरक्षण, मानवीय संवेदनाएँ, आत्म-कल्याण और जीवन दर्शन जैसे विषयों पर लिखना विशेष प्रिय है। इन विषयों में सृजनात्मक आनंद के साथ सामाजिक दायित्व का बोध भी निहित रहता है।

प्रश्न 4: अपने लेखन से कोई कविता या भाव साझा करना चाहेंगे?

उत्तर: मेरी कविता “भ्रष्टाचार का त्यौहार” सामाजिक यथार्थ की अभिव्यक्ति है।इसमें मैंने आम जनता की पीड़ा,व्यवस्था की विडंबना और भ्रष्टाचार के दुष्चक्र को स्वर दिया है। यह कविता समाज को झकझोरने और संवेदनशीलता जगाने का प्रयास है।

प्रश्न 5: लेखन में आपका मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: मेरे लेखन का उद्देश्य मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ना और समाज में फैली संवेदनहीनता को समाप्त करना है। सत्य, करुणा, विवेक और सकारात्मक चेतना के माध्यम से मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना करना ही मेरा लक्ष्य है।

प्रश्न 6: अपनी प्रमुख साहित्यिक उपलब्धियों के बारे में बताइए।

उत्तर: मेरे प्रमुख काव्य संग्रह प्रेरणा-दीप, अंतर्नाद, नयंश एवं नव परिमल तथा गद्य संग्रह इंद्रधनुष प्रकाशित हो चुके हैं। अंतर्नाद और नयंश को भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा राष्ट्रीय धरोहर के रूप में चयनित एवं संरक्षित किया गया है, जो मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है।

प्रश्न 7: विचारक्रांति सेवा संस्थान से जुड़कर आपको कैसा अनुभव होता है?

उत्तर: विचारक्रांति सेवा संस्थान से जुड़कर विचारों की त्रिवेणी प्रवाहित होती प्रतीत होती है। यहाँ सकारात्मक ऊर्जा, साहित्यिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है,जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रश्न 8: साहित्य के क्षेत्र में प्राप्त सम्मानों को आप कैसे देखते हैं?

उत्तर: मैं औपचारिक सम्मानों से अधिक साहित्यिक दायित्व को महत्त्व देता हूँ। मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान मेरी पुस्तकों का राष्ट्रीय धरोहर के रूप में सुरक्षित किया जाना है। अन्य सम्मान लेखन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

प्रश्न 9: लेखन के मार्ग में आने वाली बाधाओं को आप कैसे देखते हैं?

उत्तर: मैं बाधाओं को नकारात्मक नहीं मानता। वे जीवन की श्रेष्ठ शिक्षिका होती हैं, जो विवेक और आत्मबल को परिपक्व बनाती हैं। साहित्य साधना में बाधाएँ सृजनात्मक ऊर्जा को और अधिक सशक्त करती हैं।

प्रश्न 10: नव लेखकों के लिए आपका क्या संदेश है?

उत्तर: नव लेखकों से मेरा संदेश है-लिखें अवश्य, लेकिन उससे पहले भरपूर पढ़ें। लेखन आत्म, समाज, राष्ट्र और विश्व-कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि केवल नाम और यश के लिए। लेखक मानवता और भविष्य के निर्माण का दायित्व निभाने वाला सृजनकर्ता होता है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि