संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
माह परिवर्तन के बाद प्रकृति अपने रंग रूप बदल रही है जो बेहद सुंदर है।
जंगलों में सुंदरता एवं प्राकृतिक का सौंदर्य बढ़ता टेशू का पेड़।
मौसम परिवर्तन होते ही जंगलों में कुछ ऐसे भी पेड़ है जो रहागीरो को अपनी और आकर्षित करता है जैसे पलाश का पेड़।
कानड़ : फाल्गुन मास लगते ही जंगलों में पलाश के वृक्ष में लाल रंग के फूलों से लगे हुए जंगल की सुंदरता के चारों ओर लगे पलाश के पेड़ अनेक कार्यों प्रयोग में किया जाता है ओर इसी माह मे मधुमक्खी अपने शहद का छत्ता बनाती है पलाश के फूलों का प्रयोग जैसे होली का रंग भी बनाया जाता है और अनेक प्रकार की औषधियों में भी इसका प्रयोग करते हैं इससे प्रतीत होता है कि फागुन मास प्रारंभ हो चुका है केसुबी के पेड़ों पर ले फूल जंगलों में ऐसे दिख रहे हैं जैसे किसी पेड़ों पर दूर से देखो तो अंगारे दिख रहे हो पलाश के पेड़ फूलों से प्रकृतिक सुंदर दिखाई दे रहे हैं जैसे-जैसे होली का समय नजदीक आ रहा है वैसे एक फूल अपने चरणों पर आकर जंगलों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं टेसू के रंग का फूल बड़ा मजबूत बताया जाता है वन क्षेत्र में टेसू के पेड़ के दशकों से आदिवासी रंग निकालकर होली खेलते हैं इससे सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आजकल चल रहे केमिकल वाला रंग चेहरे को भी बड़ा नुकसान देता है और हम इस नुकसान से सुरक्षित रहते हैं तथा महंगाई के दौर में रंग खरीदने के खर्च भी बच जाते हैं प्राकृतिक रंग खेलकर लोग प्रकृति को धन्यवाद देते हैं इनके फूलों के रंगों से होली के रंगों में पलाश के रंगों की खुशियां ला देता है और जहां कहीं होली महोत्सव मनाया जाता है फूलों की होली अक्सर भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में फूल खेली जाती है इसी तरह टेसू के फूल के पेड़ से यहां सीधा संकेत मिलता है कि फागुन मास प्रारंभ हो चुका है और होली करीब आ चुकी है पलाश के फूल आसपास के जंगलों में खिलखिलाते देख रहे हैं।







