शिक्षा जीवन मूल्यों को सीखने की सतत प्रक्रिया: स्वप्न कुमार मंडल।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़: सुनील चिंचोलकर

 

                           (नया अध्याय)

 

शिक्षा जीवन मूल्यों को सीखने की सतत प्रक्रिया: स्वप्न कुमार मंडल।

 

*बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी का वार्षिकोत्सव एवं ग्रेजुएशन डे धूमधाम से मनाया गया*

 

 

           बिलासपुर, छत्तीसगढ़:  एनटीपीसी, सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में 15 मार्च 2026 को प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे विद्यार्थियों के लिए वार्षिकोत्सव एवं ग्रेजुएशन डे का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम ‘तरंग एवं गुंजन (Waves and Whispers)’ रखा गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास तथा सृजनात्मकता के साथ सीखने की प्रेरणा विकसित करना था।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वप्न कुमार मंडल तथा विशिष्ट अतिथि संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल रहीं। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथिगण एवं अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

 

विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सत्र (2025–26) का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

 

अपने उद्बोधन में स्वप्न कुमार मंडल ने कहा कि यह दिन इन नन्हे विद्यार्थियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा पूर्ण करने का नाम नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के धैर्य, प्रेम और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के विश्वास, सहयोग और प्रोत्साहन को भी बच्चों के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

 

समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों को पारंपरिक दीक्षांत परिधान धारण कराकर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की ओर अग्रसर महिलाएं।

    Spread the love

    Spread the love  अंजनी सक्सेना                       (नया अध्याय, देहरादून)     नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की…

    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में यात्रा पूर्व तैयारियों की देहरादून में समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी: डा. हरीश गौड़                    (नया अध्याय)   श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरों व तबला की जुगलबन्दी की मोहक प्रस्तुति लखनऊ घराना खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की याद में जुटे नामचीन फनकार।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 9 views
    सुरों व तबला की जुगलबन्दी की मोहक प्रस्तुति  लखनऊ घराना खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की याद में जुटे नामचीन फनकार।

    वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 17 views
    वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र।

    फिरोजपुर में भारती किसान यूनियन सिद्धपुर डलेवाल जत्थेबंदी की तरफ से दी फिरोजपुर केंट प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड फिरोजपुर बैंक के बाहर लगाया गया पक्का धरना 

    • By User
    • May 11, 2026
    • 5 views
    फिरोजपुर में भारती किसान यूनियन सिद्धपुर डलेवाल जत्थेबंदी की तरफ से दी फिरोजपुर केंट प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड फिरोजपुर बैंक के बाहर लगाया गया पक्का धरना 

    मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्रांति: 1800 करोड़ का सड़क जाल और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 12 views
    मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्रांति: 1800 करोड़ का सड़क जाल और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय।

    नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 7 views
    नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

     ‘निःशब्द की गूँज’

    • By User
    • May 11, 2026
    • 9 views
     ‘निःशब्द की गूँज’