डा. बीना सिंह रागी (स्वतंत्र लेखिका कवित्री शायरा) भिलाई, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गत दिनों त्री दिवसीय भारत -नेपाल साहित्यिक/ सांस्कृतिक एवं स्मृति सम्मान समारोह।


वाराणसीः महानगर के महामना मालवीय सभागार में सकुशल संपन्न हुआ काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक जी के संयोजन, मे काव्य भूषण डॉ. राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट के मुख्य संरक्षण में प्रयागराज के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ.चन्द्रभाल सुकुमार आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व उपनिदेशक डॉ.राजेश कुमार गौतम ने बांसुरी वादन करके आयोजन में चार चांद लगाया। मुख्य अतिथि नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर एवं फिल्म निर्माता, निर्देशकएवं गीतकार संतोष कुमार सिंह और नेपालगंज – नेपाल के प्रोफेसर, डॉ. हरिप्रसाद तिमिलसिना प्रमुख अतिथि काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह मंगल ने – अलीगढ़ के कवि प्रेम किशोर पटाखा, डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध के संचालन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, गायन, वादन नृत्य के दौरान अनेकों लोगों को भारत -नेपाल साहित्यिक/ सांस्कृतिक स्मृति सम्मान -2026 भेंट किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र डा. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, भिलाई की कवित्री सायरा डा. बीना सिंह रागी रहे।
आयोजन के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ फिरोजाबाद के पूर्व सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर और नेपाल के नेपाल गंज के प्रोफेसर हरिप्रसाद तिमलसिना प्रमुख अतिथि द्वय ने मां भारती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पुरातन दर्शन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर हरिप्रसाद अधिकारी के अध्यक्षता में पूर्ण हुआ अपने -अपने संबोधन में कहा कि भारत -नेपाल दोनों देश एक जिस्म दो जान बनकर सर्वांगीण विकास करे। इस कार्यक्रम में भारत और नेपाल के सुप्रसिद्ध कवि कवित्रियों ने अपने-अपने प्रतिनिधि रचना के पाठ किया।
प्रमुख संयोजक कवि इन्द्रजीत तिवारी
आदरणीय सिद्धनाथ शर्मा जी कैसा कुशल संचालन में तीन दिवसीय कार्यक्रम अध्यक्ष उद्बोधन आभार प्रदर्शन के बाद सकुशल संपन्न हुआ
डा. बीना सिंह रागी
के गीत गजल की प्रस्तुति पर
अपने हाथों को कभी कोई ऐसा काम ना दो
गंगाजल वालों इन हाथों में कोई जाम ना दो
गर इश्क है तो इश्क मे कहानी भी जरूरी है
उल्फत में वफ़ा की रवानी भी जरूरी है
और प्यार करना है तो करो उसे शिद्दत से
मगर याद रखना आंखों में पानी भी जरूरी है,
इन पंक्तियों में पूरा सभागार श्रोताओं की तालिया से गूंजता रहा।






