संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
बड़ागांव के समीप यात्री बस पलटी जिसमें एक की मोत 15 अधिक घायल।
आगर मालवा: जिले के बड़ागांव में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में एक की मौत हो गई, वही 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं जिनमे से तीन से अधिक गम्भीर घायलो को जिला अस्पताल रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सुसनेर से कुरावर जा रही एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर बड़ागांव के समीप पलट गई हादसे में व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है जबकि करीब 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मोटे पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
वहां के रहवासियों ने नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलने के बाद बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार सहित पुलिस टीम मोटे पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।






