राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त)
केंद्रीय जेल अधीक्षक
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कविता
(मेरा क्या! और मेरे क्या?)
मेरा क्या!
जो सपनों में देखा था,
वो अब हक़ीक़त बन गया,
मेरा क्या!
जो दिल में था,
वो अब ज़ुबान पर आ गया।
मेरे क्या!
वो छोटे-छोटे ख़्वाब,
जो आँखों में चमकते थे,
सितारे बन गए,
मेरे क्या!
वो हँसी की महफ़िलें,
जो जिंदगी को सजाती थीं।
आशियाना बन गई।
मेरा क्या!
वो तन्हाइयों की रातें,
जिसमें ख़ुद से बातें होती थीं,
अब वो जिंदगी बन गई।
मेरे क्या!
वो सुबह की किरणें,
जो उम्मीद जगाती थीं।
अब प्रेरणा बन गई।
मेरा क्या!
वो किताबों के पन्ने,
जो सिखाते थे मुझे ज़ीना,
मेरे उसूल बन गए।
मेरे क्या!
वो दोस्तों की यादें,
जो कभी न भूलने वाली थीं।
अब एक सपना बन गई
मेरा क्या! और मेरे क्या?
सब कुछ तो है मेरे पास,
फिर भी सवाल उठता है
बार-बार सबके मन में,
“मेरा क्या!” और “मेरे क्या!”
शायद ये सवाल ही जिंदगी है,
जो पूछती रहती है,
और जवाब खुद हमें ढूँढने पड़ते हैं।






