सुश्री सरोज कंसारी
साहित्य-साधना एवं शिक्षा जगत को समर्पित
(कवयित्री, लेखिका एवं शिक्षिका)
नवापारा/राजिम, रायपुर (छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
जीवन की रूपरेखा स्वयं बनाइए!
सुश्री सरोज कंसारी
मानसिक शांति को विघटन के पूर्व ही संरक्षित रखें, ताकि जीवन की चुनौतियों का सामना समृद्धि व संतुलन सहित किया जा सके।
—————————————————————
जीवन की शुरुआत में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हमें अपने लक्ष्यों को तय करना होता है और उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होती है। इस समय में हमें अपने परिवार और मित्रों का समर्थन मिलता है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
जीवन एक अनमोल उपहार है, जिसे हमें जीना होता है। हमें अपने जीवन को एक उद्देश्य देना होता है और उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होती है। इस लेख में हम जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे और आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव देंगे।
जीवन के कुछ पल बहुत कठिन होते हैं, जहां हमें जीवन की विविधताओं के बीच अपनी प्राथमिकताएं तय करने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जीवन की इस यात्रा में हमें कई तरह से सामंजस्य स्थापित करना होता है। शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से संघर्षशील होते हुए भी जीवन में अपने शौक, ख्वाहिश और व्यक्तित्व के विकास के लिए बढ़ना होता है।
याद रखिए! अपने जीवन की रुपरेखा हमें स्वयं बनानी है, तभी इस भ्रम से भरी दुनिया से निकल हकीकत का सामना कर पाएंगे। सिर्फ सपने, कल्पना और सोच के बीच उलझे रहने से हम जीवन के सौंदर्य को देख नहीं पाते। अपने अस्तित्व, सम्मान, सुरक्षा और संस्कार को बनाए रखने के लिए हमें अपनी सुप्त मन को सदैव जागृत, सक्रिय और प्रसन्नचित रखने के उपाय करने होंगे।
गलतियां जाने-अनजाने में हो जाती हैं, लेकिन जान-बूझकर कभी किसी के लिए गलत मत कीजिए। लोग हमें जितना देखेंगे, सुनेंगे, महसूस करेंगे, जितना हम बताएँगे उतना ही जानेंगे, वैसे ही मूल्यांकन करेंगे, लेकिन हम क्या हैं? अपनी संपूर्ण व्याख्या हम कर सकते हैं। इसलिए हमें क्या बनना है, किस रास्ते चलना है? यह हमेशा ध्यान रखना है।
शुरू से अंत तक हम खुद के साथ सफर करते हैं। हर सुख-दुख सहते हम जीवन निर्वहन करते हैं। जैसे-जैसे बड़े होते हैं, जीवन के प्रति हमारी जिज्ञासाएं बढ़ती हैं। हम कुछ पाने और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक-दूसरे के सहयोगी होते हैं, भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं।
जीवन के पथ पर कई रिश्ते बनते हैं, बिगड़ते हैं। जिनकी जैसी सोच होती है, वे वैसे ही व्यवहार देते हैं। याद रखिए! किसी मोड़ पर किसी का साथ स्थाई नहीं होता। लोगों से मिलिए, अनुभव लीजिए, सीखिए और सबक लेकर आगे बढ़िए। किसी के आने-जाने से आप पूर्ण या खाली नहीं होते, बस जीवन चलते रहेगा।
किसी के लिए भी अपने सिद्धांत मत बदलिए! जो आपकी खुशी है, जिसमें आपके चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व का विकास और मानसिक संतुलन बना रहे, उस कार्य को अनवरत करते रहिए। खुद की भावनाओं, व्यवहार और चाहतों को कभी नजरअंदाज मत कीजिए! सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व है आप अपने लिए, ध्यान रखिए! जब तक सांस है, तब तक ही आप हैं, तभी तक जीवन की हर खूबसूरती है।
इस मानव जीवन को परोपकारी बनाइए। यह जीवन शुभ अवसर है। अपने हर अधूरे कार्य और ख्वाहिश को पूर्ण कीजिए। अपने बारे में हर उस बात को पहले सुनिश्चित कीजिए जो जरूरी है। अपना भला-बुरा समझने की क्षमता रखिए। दूसरों के अनुसार जीकर ही अपना यह अमूल्य समय व्यर्थ मत कीजिए।
अपने जीवन की आदर्श रुपरेखा बनाकर अपने हिस्से की खुशियों को भी अर्जित करने का प्रयास अवश्य कीजिए। जीवन में खुशियों को महसूस करने के लिए सबसे जरूरी मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मन सही तो हर कार्य सही होता है। किसी भी परिस्थिति में मानसिक संतुलन न बिखरे इसका ध्यान रखिए। जब तक स्वस्थ हैं, सभी सुख प्राप्त कर सकते हैं।
अंतर्मन को सहज और सुंदर रखने के लिए दैनिक जीवन में धर्म, अच्छे कर्म, संयम, नैतिकता और मर्यादित जीवन का अपनाइए। जीवन के प्रति उदासीन दृष्टिकोण ही मत रखिए। खुश रहने के कई रास्ते होते हैं, उधर मुड़ जाइए। मन स्थिर रखिए। आत्मविश्वास कभी खोना नहीं, जो भी प्रयास करें अंत तक करें। आत्मसम्मान खोकर कोई कार्य मत कीजिए। घमंड से दूर रहिए! याद रखिए आज जो हैं, कल न रहेगा। हर पल सेवा और सहानुभूति पूर्ण व्यवहार रखिए।
व्यक्तित्व के विकास के लिए हर समय कुछ नया सीखते और करते रहिए। रिश्ते, नाते, मित्र और परिवार के लिए हमेशा वफादार रहिए। सही साथ खड़े होने की हिम्मत रखें। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।
जीवन के अंत में हमें अपने अनुभवों को याद करना होता है और अपने जीवन को एक बार फिर से जीने का मौका मिलता है। हमें अपने प्रियजनों को अलविदा कहना होता है और अपने जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखना होता है।
जीवन एक यात्रा है, जिसमें हमें कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ता है। हमें अपने जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना होता है और हर पल को जीना होता है। याद रखिए, जीवन की खूबसूरती उसके रंगों में है, इसलिए उसे जीने का प्रत्येक क्षणों को रंगीन बनाइए।
_______________________________________







