संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश।
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।






