लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
रायपुर (छ. ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
आलेख
“”””””””””
बिना समर्पण के जीवन की श्रेष्ठता को प्राप्त नहीं कर सकते।
कठिनाइयों में भी निकालिए रास्ता
कोशिश किजिए जीवन का यह सफर सुहाना हो।वैसे तो हर लम्हा बोझिल हो जाता हैं,जब हम सही समय पर सही काम और फ़ैसला नहीं कर पाते ।तब रिश्तों को निभाने में लापरवाही करते हैं, अपने ही जिद में रहते हैं। किसी से समझौता नही कर पाते, जब हम इस सांसारिक जीवन की उलझन में रहते हैं। तब उसे सुलझाने में बहुत सी दिक्कत आती हैं, सुख से परे ही जिंदगी की दास्तां होती हैं। सही मानसिकता से उत्साहित होकर देखिए ! जिंदगी में जीने के लिए कई बहाने हैं।लेकिन अपने स्वार्थ में ही जब होते हैं तो सिर्फ पछतावा ही मिलता हैं। भले ही हर किसी को खुश करना आसान भी नहीं लेकिन अपनी जिंदगी को सहज -सरल करने के लिए सही कार्य और हर किसी को सद्व्यवहार देना जरूरी हैं।
जीवन के रास्ते हमेशा सीधे नही होते टेढ़े_ मेढे भी होते हैं। जीवन क्या हैं यह हमारी कल्पना से परे हैं? जैसे _जैसे हम आगे बढते हैं इस सांसारिक जीवन में तब अच्छे बुरे दोनों अनुभव मिलते हैं। हर पल को खास बनाने का पूरा प्रयास किजिए और कभी भी तनाव न ले ।जितना हो सकें हर मुश्किल में रास्ता ढूंढिए।
मन में हमेशा शुद्ध विचार रखिए। लेकिन हर किसी के सामने भोले और एकदम सीधे बनने की कोशिश भी करना ठीक नही ।क्योंकि जैसे आप निश्छल और पवित्र भाव से लोगो से मिलते हैं और सोचते हैं सामने वाले भी आपसे सही नियत से बात कर रहे हैं यह भी जरूरी नहीं ।लोगो को पहचानने की समझ रखना भी ज़रूरी हैं नहीं तो कभी _कभी आपकी अच्छाई भी बहुत घातक साबित होती हैं। फायदा उठाने का लोग मौका देखते हैं ,इसलिए समय परिस्थिति देखकर अपने आप को व्यक्त किजिए । कहां, कैसे, किससे बर्ताव करना हैं यह जानकारी अवश्य रखिए ?क्योंकि दुनिया में विभिन्न प्रकार के लोग हैं हर किसी को समझ पाना आसान नही । इसलिए मजबूत बनिए हर समय भावुक मत रहिए। जो गलत हैं उनके लिए कठोर कदम उठाना और सबक सिखाना भी जरूरी होता हैं।
कभी सरल तो कभी कठिन होता हैं जीवन का यह सफर। जब हम किसी दुखद स्थिति से गुजर रहें होते हैं और कोई रास्ता दिखाई न दे तो, घबराहट होने लगती हैं। लेकिन यहीं जीवन है जो परिस्थिति हैं उसी के अनुसार खुद को ढाल लिजिए और हार मानने की बजाएं धैर्य से काम लिजिए । मुसीबत से निकलने के लिए दिमाग को पहले शांत किजिए, तब सोचिए! क्या करना हैं? हर कदम में अपनी ख्वाहिश _रूचि शौक और पसंद को भी त्याग करना पड़ता हैं। बिना समर्पण के जीवन की श्रेष्ठता को प्राप्त नहीं कर सकतें।
रिश्तों को संभलने के लिए बहुत कुछ सहकर आगे बढ़ना होता हैं। व्याकुलता, बेचनी और एक भय में जिंदगी गुजरती हैं।जिसे अपनो की फिक्र होती हैं,उन्हे समेटने और एक सूत्र में बांधकर रखने के लिए सबसे पहली शर्त होती हैं क्रोध _लोभ, भोग _विलास और छल _कपट पूर्ण व्यवहार से दूर रहना होता हैं। जितना हम लोगो से _जुड़ते हैं, उन्हे निभाने की कोशिश करते हैं समझकर रहते हैं और झुकते हैं, उतने ही अंतर्मन से खुशियों को महसूस कर पाते हैं । ये सोचकर की हम किसी के लिए गलत नहीं किए ।लेकिन याद रखिए ! बदले में भी आपकों वही व्यवहार मिलेगा, लोग सम्मान ही करेंगे, तारीफ करेंगे और अपना फर्ज भी आपके लिए निभाएंगे यह ज़रूरी नहीं। कुछ वादा तोड़ते हैं,कुछ निभाते हैं, कई ऐसे भी होते हैं जो कभी आपके समर्पण का मोल नहीं समझ पाते। आप उन्हें जितना भी खुश करने की कोशिश कर किजिए, वे बदले में सिर्फ दर्द ही देंगे।
जीवन के हर पल में विविध चुनौतियों का सामना करने के लिए सबसे ज्यादा हमें आत्म विश्वास की जरूरत होती हैं। जब हम उम्मीद के साथ किसी कार्य को करते हैं, तब अंदर से एक नई ऊर्जा प्रवाहित होती हैं। जो प्रेरित करती जीवन के हर पल को खुशनुमा बनाने के लिए । हिम्मत से काम लेकर ही हम अव्यवस्थित जीवन शैली को सुखद बना सकतें हैं। अपने हर पग में हम एक नया ही परिर्वतन देखते हैं जो _कभी आश्चर्य से भरा होता हैं , कभी खूबसूरत तो कभी उदासीन होता हैं। लेकिन जब हम मान लेते हैं कि क्षण भंगुर जीवन के हर पल को हमे आनंदित बनाना हैं और पुण्य कर्म की ओर अग्रसर रहना हैं तो सारी दुविधाएं समाप्त होने लगती हैं । क्योंकि सदा के लिए कुछ भी नहीं तो व्यर्थ में शोक_ संताप, भय से ग्रसित होकर हम इस अमूल्य पल को क्यों बर्बाद करें ?खुशी हो या गम बस सहज रहने की कोशिश किजिए।
भावनाओं में ही बहते मत रहिए । जहां आपके आंसू , दर्द, जख्म आपके विचार और अच्छे कार्य का सम्मान करने वाले न हो ,वहां रोकर, शिकायत कर, अपना दुख बताकर दीन_ हीन मत बनिए। रूठे लोग,टूटे सपने, अधुरी ख्वाहिश को लेकर ही मत बैठिए। बस मजबूत रहकर ही आप जीवन को सही तरीके से जी सकते हैं ।याद रखिए!खुद को दुखी तन्हा _बेबस कभी मत समझिए हमेशा मनोबल बढ़ाइए ,खुद की तारीफ किजिए। आप सब कर सकतें हैं, यह खुद से वादा किजिए। तन और मन को स्वच्छ रखिए। ज्यादा किसी बात का पश्चताप मत किजिए ।जो हो गया और जिसे याद करके दिल दुखे उस पल को हो सके तो भूलने की कोशिश किजिए।
सिर्फ दौड़ते मत रहिए पद _प्रतिष्ठा, धन, दौलत , रूप_ रंग यौवन, रिश्ते _नाते और परिवार के पीछे ।कभी _कभी थकान हो जाती हैं इन सबसे । इसलिए कहीं खुले ,शांत ,प्राकृतिक वातावरण में शांत बैठकर सब परेशानियों को भूलकर सुकून को महसूस किजिए। खुद की चाहत को जानिए ,अपनी जरूर का ख्याल रखिए। जो प्रिय हैं उनसे बात किजिए। जिनसे मीठे एहसास हो उनके करीब रहिए।फिर देखिए! कभी जिंदगी बोरिंग नहीं होगी, अनावश्याक तनाव नहीं होगें। अशांत होने से ही सारी परेशानियों का जन्म होता हैं।
जब हम अपने मन की अनुसार कुछ कार्य करने की सोचते हैं और वह नहीं होता तो, क्रोधित और चिड़चिड़े हो जाते हैं। जिससे एक अजीब सी घुटन होती हैं ।प्रेम के अभाव में ही नफ़रत बढते हैं।आज के इस भागदौड़ से भरी जिंदगी में स्वस्थ जीवन शैली के निर्माण के लिए हम सभी को प्रयास करना जरूरी हैं । जरा सोचिए! दुनिया की सारी खुशियां हमारे कदमों में हैं और उन खुशियों को उपयोग करने की हममें सामर्थ्य नहीं तो सारी चीज बेकार हैं ।यह तो सच कि जीवन निर्वहन के लिए हर इंसान को धन_ दौलत की जरूरत पड़ती हैं ।भूखे पेट हम किसी प्रकार की सुख की कल्पना नहीं कर सकतें। लेकिन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की राह सही होनी चाहिए ।गलत ढंग से कमाया गया कोई भी सुख स्थाई नहीं होता।
अक्सर हम अपने कार्य या जिंदगी में किसी की दखल पसंद नहीं करते । लेकिन बेवजह औरों के सफलता के मार्ग में बाधक बनने में कमी नही करते ।जैसे हम किसी की बकवास , विवाद _बहस को नही सुनना चाहते । वैसे ही हमें भी किसी के साथ व्यवहार भी नही करनी चाहिए। कई बार हम अपनी जिंदगी में निरर्थक बातो का जमाव कर लेते हैं , किसी के ऊपर जबर्दस्ती हक जमाकर ।जो आपके साथ जुड़ना नही चाहते उन्हे मजबूर मत किजिए और जो साथ रहना चाहते हैं,उन्हें दूर मत किजिए। आजकल प्रेम , स्नेह वश ही नही बस अपनी सुख_ सुविधा और स्वार्थ देखते देखकर लोग मिलते और बिछड़ते हैं। वे बदलने में, अपना काम निकालने में तनिक भी देर नही करते। ये जिंदगी हैं कई हादसे से होकर गुजरती हैं इसलिए कभी नाजुक ही बनकर मत रहिए। कहीं _कहीं कठोर भी बनना होता हैं ।षडयंत्र से भरी इस दुनिया में सदैव सतर्क रहिए। साजिश करने वाले अपने आसपास ही होते हैं , इसलिए आंख मूंदकर किसी पर भरोसा मत किजिए।
जिंदगी में अपनो के साथ रहते कभी मनमुटाव भी हो जाते हैं।लेकिन ज्यादा दिन नाराजगी उचित नहीं । अगर कोई अपने हैं जो जीवन के लिए ज़रुरी हैं तो जिद छोड़ दिजिए। पारिवारिक जीवन में रहते हुए मन दुखता बहुत हैं, किसी न किसी बात से लेकिन ज्यादा गमगीन मत रहिए। शांत रहकर सहज कर लिजिए ,अपनी विचलित मानसिकता को तभी खुश रह पाएंगे।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””






