केरल के हिंदी कवि डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी को अंबेडकर कीर्ति सम्मान से नवाजा गया।

Spread the love

 

सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी

          (संस्थापक)

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा

 

                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

केरल के हिंदी कवि डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी को अंबेडकर कीर्ति सम्मान से नवाजा गया।

 

 

रोहिणी (नागौर) : वरिष्ठ हिंदी कवि, अनुवादक एवं अध्यापक डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी को अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। नागौर जिले के रोहिणी ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय कबीर मठ, सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ. अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती महोत्सव व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भारत का संविधान पुस्तिका व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। आपको यह सम्मान शैक्षिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक व हिंदी प्रचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेन्द्र मिर्धा विधायक नागौर डॉ. मंजू मेघवाल पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार महंत डॉ नानक दास जी महाराज, भामाशाह प्रेम रतन शर्मा, पद्मश्री हिम्मताराम भांभू आदि की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन आकाशवाणी नागौर उद्दद्घोषक शरीफ छिपा ने किया। डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी मुन्नाड़ राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सेवा निवृत्त अध्यापक एवं सक्रिय सांस्कृतिक कार्यकर्ता है। वर्तमान में आप सपर्या सांस्कृतिक समिति (केरल) के राज्यस्तरीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय कला साहित्यिक सभा के कासरगोड़ जिला स्तरीय संयोजक है। परग्रही, तिरिच्चरिवु, महात्मा गाँधी, हृदय की पुकार, आवाज दिल की, बदलते समाज आदि आपकी मुख्य रचनाएँ हैं।

 

डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी को मिले इस सम्मान पर बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार, दिल्ली के प्रसिद्ध पत्रकार और कवयित्री श्रीमती प्रतिमा पाठक, हैदराबाद की लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्री श्रीमती एकता गुप्ता, कवि डॉ. नीरज कुमार “नीर”, उत्तराखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री पंकज साहिल और कई गणमान्य व्यक्तियों व कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। 🔵

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि