एस.आर.आर. शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (स्वायत्त), करीमनगर के हिन्दी विभाग की ‘जिज्ञासा’ परियोजना राज्य स्तर के लिए चयनित।

Spread the love

 

ब्यूरो नया अध्याय, (देहरादून)

 

 

एस.आर.आर. शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (स्वायत्त), करीमनगर के हिन्दी विभाग की ‘जिज्ञासा’ परियोजना राज्य स्तर के लिए चयनित।

 

 

                 करीमनगर, 29 अप्रैल 2026: तेलंगाना सरकार के आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा (सीसीई) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “जिज्ञासा-2025-26” प्रतियोगिता में एस.आर.आर.शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय(स्वायत्त), करीमनगर के हिन्दी विभाग ने एक विशिष्ट गौरव हासिल किया है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा “भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन में राष्ट्रीय एकता और हिंदी की भूमिका” विषय पर तैयार की गई शोध परियोजना को राज्य स्तरीय प्रस्तुति के लिए चुना गया है।

 

यह परियोजना हिन्दी सहायक आचार्य एवं अध्यक्ष हिन्दी विभाग डॉ. एल. कोमुरा रेड्डी जी के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में तैयार की गई है। आयुक्त श्रीमती ए. श्रीदेवीसेना (आई.ए.एस) द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार, प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी डिग्री कॉलेजों से प्राप्त कुल 1431 परियोजनाओं में से केवल 309 सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं को ही राज्य स्तर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हिन्दी विभाग की इस टीम में विभिन्न संकायों बी.कॉम की अतूफ़ा माहीन, मोहम्मद सादिया ग़नी,नदीमा, बी.एससी की सना अंजुम और रेहान अली ने इस परियोजना कार्य में सक्रिय सहभागिता की है।

 

इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य आचार्य कलुवुकुण्टा रामकृष्णा जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षक डॉ.एल.कोमुरा रेड्डी को विशेष रूप से बधाई दी। प्राचार्य जी ने कहा कि,”हमारे विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी की भूमिका’ जैसे राष्ट्रवादी विषय पर छात्रों द्वारा शोध किया जाना सराहनीय है, जो उनकी परिपक्व सोच और शोध के प्रति रुचि को दर्शाता है।”

 

हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.एल.कोमुरा रेड्डी ने जानकारी दी कि चयनित परियोजना की सॉफ्ट कॉपी 20 मई, 2026 तक आयुक्तालय को भेजी जाएगी और इसके पश्चात विद्यार्थी राज्य स्तरीय मंच पर अपने शोध का प्रदर्शन करेंगे। इस सफलता पर महाविद्यालय के अन्य संकायों के प्राध्यापकों और छात्रों ने भी हिन्दी विभाग को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

  • Related Posts

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता : दीप सिंह, कन्नौज (उ.प्र.)             (नया अध्याय, देहरादून)     खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा   जमीन की…

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः सुनील चिंचोलकर              (नया अध्याय, देहरादून)     लेखक – दिव्येश पटेल कक्षा – तीसरी ‘अ’ विद्यालय – बाल भारती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।