आया मौसम चुनावी रुदालियों के रुदन का

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

व्यंग्य

आया मौसम चुनावी रुदालियों के रुदन का

 

 

आज मौसम बड़ा बेईमान है बड़ा बेईमान है आज मौसम। कभी कभी बिन बादल बरसात हो जाती है, कभी तेज हवाएं चलती हैं, कभी गर्मी में सर्दी का एहसास होता है, कभी शिमला रिज पर घूमने का सा आनंद घर की छत पर मिल जाता है। सब मौसम की मेहरबानी है। वैसे यह मन का विषय है, कि मौसम अनुकूलता और प्रतिकूलता का आभास हम कैसे करते हैं। प्राकृतिक मौसम की तरह राजनीतिक मौसम भी कई बार बदलता है।

 

हाल ही में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। मौसम विज्ञानियों में अपने अपने कयास लगाए, कि चुनाव परिणाम किसके स्वास्थ्य के अनुकूल मौसम का निर्माण करेंगे और किसके प्रतिकूल। चुनाव परिणाम आए और मौसम विज्ञानियों के कयासों पर पानी फेर गए। जिसे गुमान था, कि मौसम उनकी मुट्ठी से बाहर निकलने का दुस्साहस नहीं करेगा, उनके अनुकूल रहेगा, यकायक बेवफा हो गया या यूँ कहिये कि बेईमान हो गया। उसने तनिक भी नहीं सोचा, कि वह जिसके अनुकूल चल रहा था, उसके अनुकूल ही चले, मगर मौसम है, अपनी मर्जी का मालिक। बहरहाल मौसम बदल गया। मौसम को अपने अनुकूल बनाये रखने के प्रयास विफल हो गए। कुछ के लिए जहाँ मौसम हिमाचल और कश्मीर की वादियों सा सुहाना ठंडक भरा हो गया, वहीं कुछ के लिए मौसम रुदन का कारण बन गया। रुदालियाँ सड़कों पर उत्तर आई। वे मौसम को गलियां देने लगी। वे उन्हें भी गलियां देने लगी, जिनके अनुकूल मौसम हो गया था। यह उनकी नियति थी। रुदालियाँ बेचारी करती भी तो क्या करती। उनका जन्म ही रुदन के लिए हुआ है। उन्हें किसी की ख़ुशी सहन नहीं होती। उन्हें किसी के दुःख में रुदन के लिए ही पैसे मिलते हैं , यदि उनका रुदन अभ्यास समाप्त हो गया, तो इसका प्रतिकूल असर रुदालियों के व्यवसाय पर पड़ना स्वाभाविक होता है। कुछ रुदालियाँ ऐसी भी हैं, जिन्हें किसी की जीत हार से कोई सरोकार नहीं होता। उनके लिए सातों दिन एक से रहते हैं। न जीत की ख़ुशी न हार का गम। रुदन उनके लिए सिर्फ़ औपचारिकता निभाने तक सीमित रहता है, रुदन के लिए उन्हें कुछ भी सोचना नहीं होता, उन्हें सिर्फ रुदन करना होता है। हर बार यही होता हो, बार बार यही होता है। कोई हारता है, कोई विजय का वरण करता है, मगर रुदालियों के लिए रुदन का मौसम बार बार आता है, वह भी विशेषकर उस समय, जब चुनावों के परिणाम आते हैं। रुदालियाँ सड़कों पर सोशल मीडिया पर या अन्य अनेक मंचों पर अपने विशेष एपिसोड दिखाना शुरू कर देती हैं। यह उनका उनके धंधे के प्रति समर्पण भी कहा जा सकता है और उनकी वफादारी भरी मजबूरी भी।

(विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    Spread the love

    Spread the love      ब्यूरो  भिंड : नया अध्याय     भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।            भिंड…

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    Spread the love

    Spread the love  विरेन्द्र जैन माहिर  नागपुर महाराष्ट्र                (नया अध्याय, देहरादून)     शाश्वत नाम तुम्हारा   मुझ अनगढ़ माटी को भी इंसानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)